Sports In Haryana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sports In Haryana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

खेलों के क्षेत्र में सोने की खान बनता हरियाणा

नरेंद्र कुंडू 

'देशां म देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाना यह हरियाणा के दूध-दही का ही कमाल है कि जो यहां के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख रहे हैं। खेल का मैदान हो या युद्ध का क्षेत्र हरियाणा के युवा हर जगह अपना परचम लहरा रहे हैं। आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की एक अलग पहचान है। हरियाणा की माटी से निकले खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड मैडल ला रहे हैं। हरियाणा अब खेलों का हब बन चुका है। कुश्ती का अखाड़ा हो चाहे कबड्डी का मैदान या फिर एथेलेटिक्स का ट्रैक हर क्षेत्र में हरियाणा के खिलाडिय़ों का दबदबा है। कुश्ती के अखाड़े में तो हरियाणा के पहलवानों का कोई तोड़ नहीं है। इसी प्रकार बॉक्सिंग के रिंग में भी हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन पंच लगा रहे हैं। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा का नाम आज अग्रीम पंक्ति में है।  

भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.4 प्रतिशत और देश की 2.1 प्रतिशत से कम आबादी के साथ भौगोलिक क्षेत्र के मामले में 22वें स्थान पर होने के बावजूद हरियाणा खेलों के क्षेत्र में नंबर वन राज्य के रूप में उभरा है। राष्ट्रीय स्तर हो या अंतर्राष्ट्रीय मंच, हरियाणा देश की पदक तालिका में अपने योगदान के मामले में अग्रणी रहा है। टोक्यो-2020 ओलम्पिक खेलों में भी हरियाणा का 50 प्रतिशत से अधिक मैडल का योगदान रहा है। हरियाणा ने भारत द्वारा जीते गए व्यक्तिगत पदकों में से आधे का योगदान दिया। 2016 के रियो ओलंपिक में भी हरियाणा ने भारत के पदकों में से आधे का योगदान दिया था। इसी तरह हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 2018 एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों का लगभग एक-चौथाई और राष्ट्रमंडल खेलों में एक-तिहाई पदक जीते थे। इसी प्रकार गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुए राष्टï्रीय खेलों, स्पेन में आयोजित हुए अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता, नेपाल में आयोजित हुई इंटरनैशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, सर्बिया में आयोजित इंटरनैशनल गोल्डन ग्लोव्स टूर्नामेंट, भोपाल में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, गुजरात के भावनगर में आयोजित हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों, बुल्गारिया में आयोजित अंडर-20 वल्र्ड रेसलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हरियाणा की माटी से दिन-प्रतिदिन अनेकों खिलाड़ी निकल कर आगे आ रहे हैं। आज सही मायनों में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में सोने की खान बनने की ओर अग्रसर है। युवाओं का खेलों के क्षेत्र में रुझान लगातार बढ़ता रहा है। हरियाणा की माटी देश को एक से बढ़कर एक अच्छा खिलाड़ी दे रही है। हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कमी है तो बस उस प्रतिभा को पहचान कर तराशने की। क्योंकि आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा में आपार संभावनाएं हैं।