शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

सोनीपत में इस बार मुकाबला होगा कड़ा

बीजेपी ने रमेश कौशिक को मैदान में दोबारा उतारा
यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने 

जींद, 19 अप्रेल (नरेंद्र कुंडू) : हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सीट कुछ खास रहने वाली है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है वहीं अन्य पार्टियां अभी इंतजार में हैं। बीजेपी ने आज ही मौजूदा सांसद रमेश कौशिक पर दोबारा विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही है। सोनीपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली लोकसभा चुनाव में बाजी मार ली थी। जाटलैंड की इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कौशिक यानी ब्राह्मण नेता ने बाजी मार ली थी। इस बार मुकाबला इस सीट पर कड़ा होने की संभावना है। इधर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं। हरियाणा का वह लोकसभा क्षेत्र है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही कुछ हद तक मजबूत रहा है। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीते जिनमें से दो बार वे भाजपा की टिकट पर लड़े थे। फरीदाबाद के अलावा यह इकलौती लोकसभा सीट है जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीते। दरअसल किशन सिंह सांगवान लोकदल के नेता थे और 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल की टिकट पर सांसद बने थे लेकिन 1999 में भाजपा से गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा को दे दी गई। चुनाव लडऩे के लिए किशन सिंह सांगवान भाजपा में चले गए और अगले दोनों चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीते। 2004 में चुनी गई लोकसभा में तो वे हरियाणा से भाजपा के अकेले सांसद थे। सोनीपत सीट जाट नेताओं के दबदबे वाली सीट रही है और सिर्फ 1996 में अरविंद शर्मा ही अन्य जाति से सांसद बने थे। 2014 में रमेश कौशिक ने एक बार फिर जाटलैंड की इस सीट में ब्राह्मण नेतृत्व की वापसी करवाई। इनके अलावा यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने हैं। सोनीपत लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा झज्जर लोकसभा सीट में था जो 1951 से 1971 तक रही। झज्जर सीट से वरिष्ठ नेता और चै देवीलाल के साथी रहे प्रो शेर सिंह दो बार सांसद बने थे। बाद में चै देवीलाल भी 1980 में सोनीपत सीट से सांसद बने। देवीलाल को 1983 उपचुनाव और 1984 लोकसभा आम चुनाव में सोनीपत से हार का सामना भी करना पड़ा। चै भजनलाल के करीबी रहे धर्मपाल मलिक भी यहां से दो बार (1984, 1991) सांसद बने। मौजूदा समय में सोनीपत लोकसभा में पूरा सोनीपत जिला और जींद जिले के सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक रमेश कौशिक को टिकट दी जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। रमेश कौशिक 1996 में सोनीपत जिले की कैलाना सीट से हविपा के और 2005 में सोनीपत जिले की ही राई सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे। रमेश कौशिक को लोकसभा की टिकट मिलना यहां के पुराने भाजपाईयों को लिए हैरानी का विषय था लेकिन कौशिक ने जल्द ही ज्यादातर को राजी कर लिया। मोदी लहर के सहारे कौशिक ने यहां के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक को कुल 35.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2009 में भाजपा की टिकट पर लड़े किशन सिंह सांगवान को करीब 25: वोट ही मिले थे। उनकी जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8: की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। कांग्रेस के गढ़ और इनेलो के मजबूत कार्यकर्ताओं वाले इस क्षेत्र में रमेश कौशिक की जीत एक महत्वपूर्ण घटना रही।कांग्रेस पार्टी ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा की टिकट दी थी। जगबीर मलिक पहली बार 1996 में गोहाना से ही विधायक बने थे और उन्होंने समता पार्टी के किशन सिंह सांगवान को हराया था। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में मलिक को गोहाना में इनेलो के राजकुमार सैणी से हार देखनी पड़ी थी। जगबीर मलिक दोबारा 2008 में उस वक्त विधायक बने जब धर्मपाल मलिक कांग्रेस छोड़ हजका में चले गए थे और गोहाना में उपचुनाव हुआ था। इसके बाद 2009 में वे फिर से गोहाना से ही विधायक बने।2009 में सोनीपत से सांसद बने जितेंद्र मलिक के इस बार चुनाव लडऩे से मना कर देने और गन्नौर से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ही छोड़ देने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जगबीर मलिक को टिकट थमा दी। चुनाव के समय सोनीपत शहर को छोड़कर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे और यही स्थिति 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी बनी रही। इन्हीं 5 सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती। इस पैमाने पर यह लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा स्तर पर सबसे ज्यादा संतोषजनक रहा।रोहतक क्षेत्र में भी कांग्रेस अपनी सभी सीटें नहीं बचा सकी थी। जगबीर मलिक को खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि गन्नौर, राई और सोनीपत में वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें जींद, जुलाना और सफीदों में काफी कम वोट मिले। चुनाव में जगबीर मलिक ने 27.37: वोट लिए जबकि 2009 में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र मलिक को 47.57: वोट मिले थे। वोटों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की यह कमी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला पहलू थी। इनेलो की तरफ से सोनीपत सीट पर लोकसभा उम्मीदवार थे पदम सिंह दहिया जो काफी समय से सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान थे। पदम दहिया 2000 में रोहट सीट से विधायक बने थे जिसे बाद में खत्म कर खरखौदा आरक्षित सीट बना दी गई। पदम सिंह ने रोहट से 1996 और 2005 के चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती। पदम दहिया को जुलाना सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि सफीदों, बरोदा, खरखौदा सीटों पर वे दूसरे नंबर पर रहे। दहिया को सोनीपत और गोहाना सीटों पर काफी कम वोट मिले। उन्हें मिले वोट कुल मतदान का 26.83: था और वे जगबीर मलिक से कुछ वोट कम मिलने की वजह से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इस चुनाव में इनेलो के लिए संतोष की बात यह रही कि उनका उम्मीदवार कहीं भी तीसरे स्थान पर नहीं खिसका। पदम दहिया को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले या दूसरे नंबर के वोट मिले। 2009 में इनेलो ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था और इनेलो-भाजपा गठबंधन के यहां उम्मीदवार किशन सिंह सांगवान थे। अब 2014 में इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार रहे पदम सिंह दहिया ने अपना पाला बदलकर जेजेपी का दामन थाम लिया है।सोनीपत सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह ठेकेदार थे जिन्होंने करीब 50 हजार वोट लिए और वे चौथे स्थान पर रहे। जय सिंह को सर्वाधिक 8666 वोट सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से मिले। सोनीपत लोकसभा सीट पर 2014 में विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के रमेश कौशिक, कांग्रेस के जगबीर मलिक और इनेलो के पदम सिंह दहिया का यह पहला लोकसभा चुनाव था। खास बात यह भी है कि तीनों ही हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। यह बात भी दिलचस्प रही कि सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट काफी घटे जबकि विधानसभा चुनाव आते ही यहां के लोगों ने कांग्रेस को फिर से 5 सीटें दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां पर मुकाबला इसलिए भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में उतरने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच हरियाणा में नई पार्टी आई जेजेपी भी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यहां पर जेजेपी के दिग्गज नेता इस जाटलैंड में अपनी छाप छोडऩे के लिए मेहनत कर रहे हैं।

सोनीपत में इस बार मुकाबला होगा कड़ा
बीजेपी ने रमेश कौशिक को मैदान में दोबारा उतारा
यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने 
-अशोक  छाबड़ा-
जींद। हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सीट कुछ खास रहने वाली है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है वहीं अन्य पार्टियां अभी इंतजार में हैं। बीजेपी ने आज ही मौजूदा सांसद रमेश कौशिक पर दोबारा विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही है। सोनीपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली लोकसभा चुनाव में बाजी मार ली थी। जाटलैंड की इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कौशिक यानी ब्राह्मण नेता ने बाजी मार ली थी। इस बार मुकाबला इस सीट पर कड़ा होने की संभावना है। इधर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं। हरियाणा का वह लोकसभा क्षेत्र है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही कुछ हद तक मजबूत रहा है। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीते जिनमें से दो बार वे भाजपा की टिकट पर लड़े थे। फरीदाबाद के अलावा यह इकलौती लोकसभा सीट है जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीते। दरअसल किशन सिंह सांगवान लोकदल के नेता थे और 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल की टिकट पर सांसद बने थे लेकिन 1999 में भाजपा से गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा को दे दी गई। चुनाव लडऩे के लिए किशन सिंह सांगवान भाजपा में चले गए और अगले दोनों चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीते। 2004 में चुनी गई लोकसभा में तो वे हरियाणा से भाजपा के अकेले सांसद थे। सोनीपत सीट जाट नेताओं के दबदबे वाली सीट रही है और सिर्फ 1996 में अरविंद शर्मा ही अन्य जाति से सांसद बने थे। 2014 में रमेश कौशिक ने एक बार फिर जाटलैंड की इस सीट में ब्राह्मण नेतृत्व की वापसी करवाई। इनके अलावा यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने हैं। सोनीपत लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा झज्जर लोकसभा सीट में था जो 1951 से 1971 तक रही। झज्जर सीट से वरिष्ठ नेता और चै देवीलाल के साथी रहे प्रो शेर सिंह दो बार सांसद बने थे। बाद में चै देवीलाल भी 1980 में सोनीपत सीट से सांसद बने। देवीलाल को 1983 उपचुनाव और 1984 लोकसभा आम चुनाव में सोनीपत से हार का सामना भी करना पड़ा। चै भजनलाल के करीबी रहे धर्मपाल मलिक भी यहां से दो बार (1984, 1991) सांसद बने। मौजूदा समय में सोनीपत लोकसभा में पूरा सोनीपत जिला और जींद जिले के सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक रमेश कौशिक को टिकट दी जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। रमेश कौशिक 1996 में सोनीपत जिले की कैलाना सीट से हविपा के और 2005 में सोनीपत जिले की ही राई सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे। रमेश कौशिक को लोकसभा की टिकट मिलना यहां के पुराने भाजपाईयों को लिए हैरानी का विषय था लेकिन कौशिक ने जल्द ही ज्यादातर को राजी कर लिया। मोदी लहर के सहारे कौशिक ने यहां के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक को कुल 35.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2009 में भाजपा की टिकट पर लड़े किशन सिंह सांगवान को करीब 25: वोट ही मिले थे। उनकी जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8: की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। कांग्रेस के गढ़ और इनेलो के मजबूत कार्यकर्ताओं वाले इस क्षेत्र में रमेश कौशिक की जीत एक महत्वपूर्ण घटना रही।कांग्रेस पार्टी ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा की टिकट दी थी। जगबीर मलिक पहली बार 1996 में गोहाना से ही विधायक बने थे और उन्होंने समता पार्टी के किशन सिंह सांगवान को हराया था। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में मलिक को गोहाना में इनेलो के राजकुमार सैणी से हार देखनी पड़ी थी। जगबीर मलिक दोबारा 2008 में उस वक्त विधायक बने जब धर्मपाल मलिक कांग्रेस छोड़ हजका में चले गए थे और गोहाना में उपचुनाव हुआ था। इसके बाद 2009 में वे फिर से गोहाना से ही विधायक बने।2009 में सोनीपत से सांसद बने जितेंद्र मलिक के इस बार चुनाव लडऩे से मना कर देने और गन्नौर से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ही छोड़ देने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जगबीर मलिक को टिकट थमा दी। चुनाव के समय सोनीपत शहर को छोड़कर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे और यही स्थिति 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी बनी रही। इन्हीं 5 सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती। इस पैमाने पर यह लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा स्तर पर सबसे ज्यादा संतोषजनक रहा।रोहतक क्षेत्र में भी कांग्रेस अपनी सभी सीटें नहीं बचा सकी थी। जगबीर मलिक को खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि गन्नौर, राई और सोनीपत में वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें जींद, जुलाना और सफीदों में काफी कम वोट मिले। चुनाव में जगबीर मलिक ने 27.37: वोट लिए जबकि 2009 में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र मलिक को 47.57: वोट मिले थे। वोटों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की यह कमी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला पहलू थी। इनेलो की तरफ से सोनीपत सीट पर लोकसभा उम्मीदवार थे पदम सिंह दहिया जो काफी समय से सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान थे। पदम दहिया 2000 में रोहट सीट से विधायक बने थे जिसे बाद में खत्म कर खरखौदा आरक्षित सीट बना दी गई। पदम सिंह ने रोहट से 1996 और 2005 के चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती। पदम दहिया को जुलाना सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि सफीदों, बरोदा, खरखौदा सीटों पर वे दूसरे नंबर पर रहे। दहिया को सोनीपत और गोहाना सीटों पर काफी कम वोट मिले। उन्हें मिले वोट कुल मतदान का 26.83: था और वे जगबीर मलिक से कुछ वोट कम मिलने की वजह से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इस चुनाव में इनेलो के लिए संतोष की बात यह रही कि उनका उम्मीदवार कहीं भी तीसरे स्थान पर नहीं खिसका। पदम दहिया को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले या दूसरे नंबर के वोट मिले। 2009 में इनेलो ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था और इनेलो-भाजपा गठबंधन के यहां उम्मीदवार किशन सिंह सांगवान थे। अब 2014 में इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार रहे पदम सिंह दहिया ने अपना पाला बदलकर जेजेपी का दामन थाम लिया है।सोनीपत सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह ठेकेदार थे जिन्होंने करीब 50 हजार वोट लिए और वे चौथे स्थान पर रहे। जय सिंह को सर्वाधिक 8666 वोट सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से मिले। सोनीपत लोकसभा सीट पर 2014 में विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के रमेश कौशिक, कांग्रेस के जगबीर मलिक और इनेलो के पदम सिंह दहिया का यह पहला लोकसभा चुनाव था। खास बात यह भी है कि तीनों ही हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। यह बात भी दिलचस्प रही कि सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट काफी घटे जबकि विधानसभा चुनाव आते ही यहां के लोगों ने कांग्रेस को फिर से 5 सीटें दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां पर मुकाबला इसलिए भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में उतरने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच हरियाणा में नई पार्टी आई जेजेपी भी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यहां पर जेजेपी के दिग्गज नेता इस जाटलैंड में अपनी छाप छोडऩे के लिए मेहनत कर रहे हैं।

लालों की धरती पर सियासी घमासान

आइएएस  बेटे बृजेन्द्र सिंह को टिकट मिलने के बाद बीरेन्द्र सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर 
जींद, 18 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- 2019 में हरियाणा में माहौल कुछ अलग है। सियासी गतिविधियों के चलते हरियाणा राष्ट्रीय फलक पर सुर्खियों में है। इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री पद से बेटे के लिए बीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से सियासी माहौल गर्मा गया है। भाजपा को छोड़कर अभी तक किसी भी दल ने राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की, बावजूद इसके यहां का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह की राजनीति में एंट्री कराने के लिए पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए तो ताऊ देवीलाल के खानदान के दो बड़े चिराग अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला के आमने-सामने डटने से यहां की सियासी जमीन एकाएक गरम हो गई है। हरियाणा में देवीलाल,बंसीलाल और भजनलाल के राजनीतिक वारिस एकदूसरे के खिलाफ ताल ठोंकने को तैयार हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। भाजपा ने सभी और कांग्रेस ने छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
राज्य में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठजोड़ हो चुका है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप तीन तथा देवीलाल के पड़पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी सात लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन की कोशिश है कि किसी तरह भाजपा के विरुद्ध महागठबंधन तैयार कर कांग्रेस को भी इसमें शामिल कर लिया जाए। इस प्रयास के चलते न तो कांग्रेस अभी अपनी चार लोकसभा सीटें घोषित कर पा रही और न ही आप व जेजेपी के गठबंधन ने सीटों का बंटवारा किया है।
राज्य में बसपा और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच पहले ही गठजोड़ है। दलित व ओबीसी का यह गठजोड़ दूसरे दलों की चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है,लेकिन बसपा के हाथी की चाल टेढ़ी होने से इसके जेजेपी के साथ जाने की संभावना बनी हुई है। भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर पर फरीदाबाद में और राव इंद्रजीत पर गुरुग्राम में फिर से दांव खेला है। कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को भाजपा ने रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के विरुद्ध प्रत्याशी बनाया है। बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार में टिकट दिया गया है। हरियाणा के रण की अभी तक खास बात यह है कि देवीलाल,भजनलाल और बंसीलाल के खानदान के राजनीतिक वारिस चुनाव लड़ रहे हैं। देवीलाल के परिवार की जंग किसी से छिपी नहीं है। देवीलाल के बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी राजनीतिक विरासत छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला को सौंप रखी है। चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह और पोते दुष्यंत चौटाला अलग जननायक जनता पार्टी बना चुके हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक रही हैं। उनकी मां किरण चौधरी कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं। बंसीलाल के परिवार की राजनीतिक लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन लंबे अरसे बाद यह पहला मौका आने वाला है, जब श्रुति चौधरी को अपने ताऊ रणबीर महेंद्रा और फूफा सोमवार सिंह का साथ मिलने वाला है। इसी तरह भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई हिसार संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। गैर जाटों की राजनीति करने वाले कुलदीप बिश्नोई ने पिछले दिनों जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व स्वीकार करने से साफ इन्कार कर दिया था। कुलदीप अपने बेटे भव्य बिश्नोई की लांचिंग कराने की तैयारी में हैं। वह पिछले दिनों विदेश में अपना इलाज कराकर लौटे हैं। लिहाजा वह हिसार में अपने बेटे भव्य के लिए कांग्रेस की टिकट की पैरवी कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा अंबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, तो दूसरी ओर नवीन जिंदल किसी 'अनजाने दबाव' में कुरुक्षेत्र से चुनाव लडऩे से इन्कार कर रहे हैं। बीरेंद्र सिंह के चौंकाने वाले फैसले के साथ ही हरियाणा की सियासत में काफी कुछ चौंकाने वाला चल रहा है हरियाणा का यह चुनाव देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला,पोते अभय चौटाला, बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी, छोटू राम के नाती बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह और भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।

हिसार से ही पहला चुनाव लड़ा था पिता ने अब बेटे के राजनीतिक भविष्य का इंतजार

 केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता के आई.ए.एस. बेटे बृजेंद्र सिंह को भाजपा द्वारा हिसार से लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही यह अजीब संयोग जुड़ गया है कि वह लोकसभा का पहला चुनाव उसी हिसार संसदीय क्षेत्र से लडऩे जा रहे हैं, जिससे उनके पिता बीरेंद्र सिंह ने 1984 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था तब उनका मुकाबला ओमप्रकाश चौटाला से हुआ था जिसमें बीरेंद्र सिंह विजयी हुए थे। बाद में बीरेंद्र सिंह ने 1989 में जनता दल के जयप्रकाश के हाथों हिसार से लोकसभा चुनाव हार गए थे। 1999 में भी उन्हें कांग्रेस ने हिसार से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह तब भी चुनाव हार गए थे। हिसार में अब बृजेंद्र सिंह से ज्यादा उनके पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं उनकी विधायक माता प्रेमलता की प्रतिष्ठा दाव पर रहेगी। 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद हुए परिसीमन के बाद यह पहला मौका है,जब जींद जिले के किसी नेता को किसी प्रमुख दल ने हिसार से प्रत्याशी बनाने की हिम्मत दिखाई है। बृजेंद्र सिंह की राजनीति में यह पहली पारी है व पहली पारी में ही वह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बृजेंद्र सिंह की जीत को बीरेंद्र सिंह की जीत माना जाएगा तो उनकी हार सीधे बीरेंद्र सिंह की हार होगी। बीरेंद्र सिंह प्रदेश की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। 42 साल उन्होंने कांग्रेस की राजनीति की। अब 2014 से वह भाजपा में हैं। 

पिता के ‘बलिदान’ से बेटे के राजनीतिक सफर की शुरूआत

दीनबंधु छोटू राम व बीरेंद्र सिंह की राजनीतिक विरासत संभालेंगे बृजेंद्र सिंह
21 साल की सेवाओं के बाद 13 साल पहले ही सरकारी सेवाओं को कहा अलविदा

जींद, 14 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- हरियाणा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की अगली पीढ़ी ने परिवार की राजनीतिक विरासत संभाली है। बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेेटे बृजेंद्र सिंह हिसार सीट से लोकसभा चुनाव में उतर कर अपना राजनीतिक सफर शुरू करेंगे। उनका यह सफर पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह के केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे के ‘बलिदान’ से शुरू हुआ है। अब हिसार की जनता बृजेंद्र के राजनीतिक तकदीर का फैसला करेगी, लेकिन वह दीनबंधु सर छोटूराम की राजनीति विरासत की अगली कड़ी बन गए हैं। आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह रिटायरमेंट से करीब 13 साल पहले ही नौकरी छोडक़र सक्रिय राजनीति में आए हैं। वह चंडीगढ़, फरीदाबाद और पंचकूला में जिला उपायुक्त (डीसी) रह चुके बृजेंद्र सिंह ने 21 साल की सेवाओं के बाद वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन कर दिया है। 73 साल के हो चुके चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में किसी पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन सक्रिय राजनीति करते रहेंगे। वैसे उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा अब भी जवान है। वह कहते हैैं कि सिर्फ विधायक या मंत्री बनकर रह जाने से काम नहीं चलता। राजनीति में इच्छाएं होना जरूरी है। राजनीति का यही पाठ वह अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को पढ़ा रहे हैैं। बृजेंद्र सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि वह आईएएस की नौकरी में सिर्फ इसलिए आए थे, ताकि कोई यह न कह सके कि नेता के बेटे को कुछ नहीं आता। राजनीति उनके खून में बसी है और अब वह आईएएस की नौकरी छोडक़र सक्रिय राजनीति करेंगे। उनकी मां प्रेमलता भी उचाना से भाजपा की विधायक हैैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के अनुसार जिस तरह से उन्होंने अपने नाना दीनबंधू सर छोटू राम की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है, अब बृजेंद्र सिंह मेरी
राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा।

विदेश टूर की राशि जमा करानी पड़ेगी

आईएएस बृजेंद्र सिंह को तमाम क्लीयरेंस के बाद ही केंद्र व राज्य सरकार से वीआरएस मिलेगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों बृजेंद्र सिंह विदेश में एक साल के एजुकेशन टूर पर गए थे। अब चूंकि बृजेंद्र सिंह वीआरएस ले रहे हैैं तो इस पूरे टूर की खर्च राशि उन्हें जमा करानी पड़ सकती है।

21 साल दी सेवाएं, 13 साल की सर्विस अभी बाकी

बृजेंद्र सिंह हरियाणा काडर के 1998 बैच के आईएएस हैं। वर्ष 1972 में जन्मे बृजेंद्र सिंह चंडीगढ़, पंचकूला और फरीदाबाद में डीसी रहे और फिलहाल हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। चौधरी बीरेंद्र सिंह उन्हें एक दशक से राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत रहे थे। पिछले लोकसभा चुनावों में भी दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे और राज्यसभा सदस्य तथा केंद्रीय मंत्री बने। दो बच्चों के पिता बृजेंद्र सिंह अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा के टिकट पर राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे। उनकी रिटायरमेंट वर्ष 2032 में होनी थी।
 

पिता के बाद अब बेटे पर हिसार जीतने की जिम्मेदारी

भाजपा ने हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए बृजेंद्र सिंह को उतारा मैदान में 
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से की राजनीति पारी की शुरूआत

जींद, 14 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उचाना हलका हिसार लोकसभा में आता है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हिसार से सांसद रह चुके हैं। 1984 में ओमप्रकाश चौटाला को हरा कर वो कांग्रेस की टिकट पर सांसद बने थे। बृजेंद्र सिंह के राजनीति में आने के कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा द्वारा हिसार से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पकड़ को भी साबित करना का काम किया है।  

परीक्षा में ऑल इंडिया में पाया था 9वां स्थान

बृजेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया में आईएएस परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आईएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिंग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद, चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड में एमडी है। 
भाजपा से टिकट मिलने के बाद बेटे बृजेंद्र सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौंवी से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंबा रोड पर मॉर्डन स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी स्टेफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने शिक्षा ग्रहण की थी। 

पत्नी एचडीएफसी बैंक में अधिकारी

बृजेंद्र सिंह की पत्नी जसमित सिंह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। दो बच्चे हंै। समरवीर आठवीं कक्षा का छात्र है तो बेटी कुदरत सिंह 12वीं कक्षा की छात्रा है। हरियाणा 1998 आईएएस बृजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2032 तक है। अब वो स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत भाजपा से करेंगे। 

मंगलवार, 19 मार्च 2019

देश की सबसे बड़ी पंचायत में महिलाओं की नहीं हो पा रही भागीदारी

50 साल में लोकसभा तक पहुंच पाई केवल पांच महिलाएं  

जींद, 18 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- हरियाणा में नारी सशक्तीकरण के दावों के बीच लोकसभा चुनावों का इतिहास करारा झटका देने वाला है। देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में महिलाओं को भेजने के लिए न तो सियासी दलों ने कोई खास तवज्जो दी और न ही मतदाताओं ने दरियादिली दिखाई। यहां पिछले 50 वर्षों में केवल पांच महिलाएं ही लोकसभा तक पहुंच पाई हैं। वह भी पारिवारिक सियासी रसूख और राष्ट्रीय दलों के टिकट के बल पर।
निर्दलीय कोई महिला आज तक हरियाणा से संसद नहीं पहुंची है। कांग्रेस की चंद्रावती, कुमारी सैलजा और श्रुति चौधरी, भाजपा की सुधा यादव और इनेलो की कैलाशो सैनी ही हरियाणा गठन (एक नवंबर 1966) के बाद इस दौरान लोकसभा में पहुंच पाईं। प्रदेश से पहली महिला सांसद बनने का गौरव जनता पार्टी की चंद्रावती के नाम है। उन्होंने 1977 में चौधरी बंसीलाल को हराया था। इस दौरान प्रदेश से चुने गए 151 सांसदों में (जब यह पंजाब का हिस्सा था, तब से) महिलाओं को केवल आठ बार ही चुना गया। करनाल, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत ने आज तक एक बार भी किसी महिला को संसद में नहीं भेजा है। सबसे ज्यादा तीन बार कांग्रेस की कुमारी सैलजा संसद पहुंची। वह दो बार अंबाला और एक बार सिरसा आरक्षित सीट पर चुनी गईं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के टिकट पर कैलाशो सैनी दो बार कुरुक्षेत्र से जीती तो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ और भाजपा की सुधा यादव महेंद्रगढ़ से एक-एक बार लोकसभा पहुंचने में सफल रही। कैलाशो अब कांग्रेस में हैं।
1951 में पहले आम चुनाव के दौरान भी संयुक्त पंजाब में करनाल, रोहतक और हिसार सीटें मौजूद थी। जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत की सीटें 1977 में अस्तित्व में आईं। 1999 में हरियाणा की जनता ने पहली बार दो महिलाओं महेंद्रगढ़ से भाजपा की सुधा यादव और कुरुक्षेत्र से इनेलो की कैलाशो सैनी को लोकसभा भेजा। महिलाओं के लिए 2014 सबसे निराशाजनक रहा, जब एक भी महिला प्रदेश से संसद नहीं पहुंच पाई। पिछले आम चुनाव में भाजपा ने एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा।

इसलिए महिलाओं पर दांव नहीं खेलते सियासी दल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं की जीत की संभााना काफी कम होती है। इसीलिए दल उनसे परहेज करते हैं। यही वजह है कि सियासी गलियारों में महिला सशक्तीकरण एक दूर का सपना है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ के नारे के फलीभूत होने के बाद अब हरियाणा में जरूरत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की है।

ग्राम पंचायतों में 42 फीसद महिलओं की ताजपोशी से बढ़ी उम्मीदें 

पहली बार ग्राम पंचायतों में महिलाओं को निर्धारित कोटे से कहीं अधिक पंच-सरपंच बना कर उन्हें पलकों पर बैठाने वाले हरियाणा में अब सभी की नजरें लोकसभा चुनावों पर हैं। प्रदेश में पहली बार लोगों ने जिस तरह पंचायतों में 33 फीसद आरक्षित सीटों के बदले 42 फीसद पर महिलाओं की ताजपोशी की, उससे देश की सबसे बड़ी पंचायत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढऩे की उम्मीद जगी है। मौजूदा समय में प्रदेश की कुल मतदाताओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 46.35 फीसद तक पहुंच गई है जिसके चलते सियासी दलों के लिए उनकी अनदेखी करना मुमकिन नहीं होगा।

विधानसभा में पहली बार पहुंची रिकॉर्ड 13 महिलाएं 

2014 के लोकसभा चुनावों में भले ही प्रदेश से महिला सांसद नहीं बन पाई, लेकिन विधानसभा में पहली बार महिलाएं पहुंची। हालांकि विधानसभा की 90 सीटों के लिए मैदान में उतरी 116 महिलाओं में से 93 को हार का मुंह देखना पड़ा। विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा से सर्वाधिक आठ विधायक जीती, जबकि कांग्रेस की तीन और इनेलो व हजकां की एक-एक महिलाओं को विधायक चुना गया।

देश में सत्ता परिवर्तन की धुरी बना था हरियाणा

1989 में कांग्रेस के किले को तोड़ तत्कालीन सीएम चौ. देवीलाल ने देश में किया था सत्ता परिवर्तन 
चौधरी देवीलाल ने विपक्षी दलों को एकजुट कर कांग्रेस को किया था सत्ता से बाहर

जींद, 18 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- 10 लोकसभा सीटों वाला छोटा सा प्रदेश हरियाणा राजनीति में अपना एक विशेष स्थान रखता है। जब भी देश में सत्ता परिवर्तन हुआ है उसमें हरियाणा का विशेष योगदान रहा है। राजनीति के इतिहास में 1989 में देश में हुए सत्ता परिवर्तन की धुरी महज 10 लोकसभा सीटों वाला हरियाणा प्रदेश बना था। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने देश में पूरे विपक्ष को एकजुट कर केंद्र से राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी। 
यहां बताते चलें कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में क्लीन स्वीप करते हुए भारत के संसदीय चुनावों की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे और 5 साल बाद 1989 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी को संयुक्त विपक्ष के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके लिए जमीन हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल ने तैयार की थी। चौ. देवीलाल ने तब एक-एक कर विपक्ष के तमाम नेताओं को तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के खिलाफ एकजुट किया था। विपक्ष को एकता के सूत्र में पिरोने वाले केवल चौ. देवीलाल ही थे और इसके लिए उन्होंने तब हरियाणा में अपने मुख्यमंत्री होने का पूरा फायदा उठाया था। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन तब विपक्षी नेताओं के जमावड़े का सबसे बड़ा केंद्र बना था। विपक्ष की तमाम अहम बैठक हरियाणा भवन में ही होती थी। भाजपा से लेकर लोकदल और दूसरे तमाम विपक्षी दलों को चौधरी देवीलाल ने एक मंच पर लाने का काम किया था। कई विपक्षी दलों को मिलाकर चौ. देवीलाल ने जनता दल बनाया और 1989 में जब लोकसभा चुनाव हुए तो जनता दल ने कांग्रेस और राजीव गांधी को केंद्र की सत्ता से बाहर कर दिया। 1989 में हुए लोकसभा चुनावों में केंद्र में इतना बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ तो इसकी धुरी हरियाणा बना था। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल ने हरियाणा समेत उत्तर भारत में अपनी जबरदस्त लोकप्रियता और इसके दम पर पूरे विपक्ष को कांग्रेस के खिलाफ एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश के भूगोल ने इसमें चौ. देवीलाल की भरपूर मदद की। देश की राजधानी दिल्ली को हरियाणा तीन तरफ से घेरता है। जब भी तत्कालीन विपक्ष को दिल्ली में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार और उसके प्रधानमंत्री राजीव गांधी को घेरने के लिए बड़े शक्ति प्रदर्शन की जरूरत पड़ी तो चौ. देवीलाल ने हरियाणा से लाखों लोगों को दिल्ली ले जाकर तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के पैर उखाडऩे का काम किया था। 

शनिवार, 16 मार्च 2019

आसान नहीं है हिसार संसदीय क्षेत्र की जनता की तासीर को समझना

--कभी लाखों में तो कभी कड़े मुकाबले में हुआ है जीत का फैसला
--सन् 1967 से 2014 तक 4 बार जीत का फासला रहा लाख से ज्यादा

जींद, 16 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- हिसार संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने कभी एक तरफा चुनावी जीत की ईबारत लिखी तो कभी इतने कड़े मुकाबले बना दिए कि मतगणना के अंतिम दौर में जाकर जीत तय हो पाई। इस संसदीय क्षेत्र में 1967 से 2014 तक हुए चुनावों में 4 बार जीत का फासला एक लाख मतों से ज्यादा रहा तो कई बार जीत का फासला 10 हजार से भी कम मतों का रहा। इस संसदीय क्षेत्र के मतदाता कभी राजनीतिक आंधी के साथ चलते नजर आए तो कभी उन्होंने मुकाबले को इतना फंसा दिया कि सब चुनावी नतीजे देखकर हैरान रह गए। जब हिसार के मतदाता राजनीतिक आंधी के साथ चले तो यहां जीत का फासला लाखों मतों तक पहुंच गया और जब उन्होंने चुनाव को फंसाया तो ऐसा फंसाया कि जीत का फासला विधानसभा चुनावों की तरह महज कुछ हजार मतों पर आकर सिमट गया। हिसार संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की यही तासीर अब 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में यहां के चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशियों और उनके दलों की धड़कनें बढ़ाने का काम अभी से कर रही है।

1977 में सबसे बड़ी जीत इंद्र सिंह श्योकंद के नाम

हिसार संसदीय क्षेत्र के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र सिंह श्योकंद के नाम है। इंद्र सिंह श्योकंद 1977 में हिसार से जनता पार्टी के प्रत्याशी थे। वह जींद जिले के डूमरखां गांव के थे। उनका मुकाबला कांग्रेस के जसवंत सिंह से हुआ था और तब इंद्र सिंह श्योकंद ने कांग्रेस के जसवंत सिंह को 2,43,384 मतों के अंतर से पराजित किया था। यह हिसार संसदीय क्षेत्र के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है और इस रिकार्ड को बाद में किसी भी दल का कोई भी प्रत्याशी नहीं तोड़ पाया। 1977 में हुए इस चुनाव में इंद्र सिंह श्योकंद को 80.31 प्रतिशत और कांग्रेस के जसवंत सिंह को 19.69 प्रतिशत वोट मिले थे। तब जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र सिंह श्योकंद और कांग्रेस के जसवंत सिंह के बीच मुकाबला आमने-सामने का था। चुनावी दंगल में केवल यही 2 प्रत्याशी थे। हिसार संसदीय क्षेत्र के चुनावी इतिहास में यह पहला और अंतिम चुनाव था, जिसमें चुनावी दंगल में केवल 2 ही प्रत्याशी थे। इस संसदीय क्षेत्र में इंद्र सिंह श्योकंद के अलावा किसी और प्रत्याशी को  80.31 प्रतिशत वोट नहीं मिले हैं।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अपने-पराये के उठने लगे स्वर


सोनीपत संसदीय क्षेत्र की जनता ने 9 बार जाट तो 2 बार गैर जाट नेताओं को दिया मौका
सोनीपत लोकसभा सीट पर निर्दलिय उम्मीदवार के तौर पर अरविंद्र शर्मा के नाम है जीत का रिकार्ड

जींद, 16 मार्च (नरेंद्र कुंडू):-  लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही एक बार फिर 'अपने' और 'पराये' की चर्चा तेज हो चली है। जाट बहुल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में अब तक ज्यादातर जाट उम्मीदवार ही सांसद बने हैं लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज करने वाले अरविंद शर्मा और निवर्तमान सांसद रमेश कौशिक के रूप में दो सांसद ऐसे भी हैं जो गैर-जाट होते हुए भी जीत दर्ज कर पाए। ऐसी बात भी नहीं है कि केवल जातिवाद के दम पर ही यहां पर कोई उम्मीदवार सांसद बन गया, लेकिन काफी हद तक यह फैक्टर अपना असर जरूर दिखाता है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में अब तक 11 बार चुनाव हुए हैं जिसमें से 9 बार जाट उम्मीदवार को ही जीत मिली है। 1996 में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद शर्मा को जीत मिली थी। इस चुनाव में अरविंद शर्मा को 2 लाख 31 हजार 552 और रिजक राम को 1 लाख 82 हजार 201 वोट मिले थे। 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल के किशन सिंह सांगवान को 2 लाख 90 हजार 299 वोट और एच.वी.पा. के अभय राम दहिया के पक्ष में 1 लाख 52 हजार 975 वोट मिले थे। 1999 में हुए चुनाव में भाजपा के किशन सिंह सांगवान को 4 लाख 57 हजार 056 वोट और कांग्रेस के चिरंजी लाल को 1 लाख 90 हजार 918 वोट हासिल हुए थे। 2004 में सोनीपत से भाजपा के किशन सिंह सांगवान को 2 लाख 33 हजार 477 और कांग्रेस के धर्मपाल मलिक को 2 लाख 25 हजार 908 वोट हासिल हुए थे, वहीं 2009 की बात करें तो कांग्रेस के जितेंद्र मलिक को 3 लाख 38 हजार 795 और भाजपा के किशन सिंह सांगवान को 1 लाख 77 हजार 511 वोट मिले थे। सोनीपत लोकसभा सीट से ताऊ देवीलाल भी दो बार चुनाव लड़े थे जिसमें एक बार उन्हें जीत मिली थी जबकि दोबारा हार का सामना करना पड़ा था। 

जातिवादी कार्ड खेलना पड़ेगा भारी, होगा बड़ा एक्शन

दोष साबित होने पर छह महीने से दो साल के लिए जेल की हवा

जींद, 16 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा और डेरा सच्चा सौदा प्रकरण को लोकसभा चुनाव में भुनाने की रणनीति पर चल रहे सियासी दलों पर चुनाव आयोग की नजर टेढ़ी हो गई है। आम चुनाव में अगर किसी भी प्रत्याशी ने जाट बनाम गैर जाट या फिर जातिवाद और धर्म का कार्ड खेला तो उसकी उम्मीदवारी खत्म हो सकती है। दोष साबित होने पर छह महीने से दो साल तक के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। प्रदेश की सियासत में जब-तब जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा का मामला तूल पकड़ता रहा है। लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही एक बार फिर से विभिन्न सियासी दलों से जुड़े दिग्गज एक-दूसरे पर हिंसा का ठीकरा फोड़ते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने ऐसे नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। कहीं भी जाति, धर्म, नस्ल, समुदाय या भाषा के आधार पर कोई प्रत्याशी या राजनेता मतदाताओं को प्रभावित करता दिखा तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 (3) के तहत किसी उम्मीदवार का दोष साबित होने पर निर्वाचन आयोग चुनाव तक रद्द कर सकता है। इसके अलावा आयोग संबंधित उम्मीदवार पर भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के तहत आपराधिक मामला भी दर्ज कराएगा जिसके तहत दो साल तक की सजा का प्रावधान है। अगर कोई उम्मीदवार किसी धर्म गुरु को अपने पक्ष में धर्म, भाषा, जाति इत्यादि के आधार पर वोट मांगने के लिए सहमति देता है तो चुनाव आयोग उस पर एक्शन ले सकता है। उम्मीदवार का दोष साबित होने पर आयोग को चुनाव तक रद्द करने का अधिकार है। वहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को फॉर्म-26 भरते हुए सारी जानकारी इंटरनेट पर डालनी होगी। साथ ही तीन बार अखबार और टीवी पर विज्ञापन जारी कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ेगी। नियम तोडऩे वाले दलों पर मान्यता खत्म होने का खतरा रहेगा। अगर कोई उम्मीदवार जाति, धर्म, नस्ल, समुदाय या भाषा के आधार पर वोट मांगता है तो कोई भी व्यक्ति इसका वीडियो बनाकर सी-विजिल एप पर डाल सकता है। शिकायत के 20 मिनट के भीतर चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर एक्शन लेगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारियों के पास भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

इस बार हरियाणा में रोचक होंगे चुनावी मुकाबले

खेल जगत, फिल्मी सितारे व केंद्रीयी मंत्री चुनावी रण के लिए तैयार 

जींद, 15 मार्च (नरेंद्र कुंडू): - राष्ट्रीय राजनीति में अपना पूरा दखल रखने वाले हरियाणा में इस बार रोचक चुनावी मुकाबले होने के आसार हैैं। छठे चरण में चुनाव की वजह से हालांकि राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान देर से कर सकते हैैं, लेकिन टिकट के तलबगारों ने अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। इस बार के चुनाव में कई बड़े चेहरे हरियाणा में वोट मांगते दिखाई दे सकते हैैं। इनमें खेल जगत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हैैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट पड़ेंगे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। फिलहाल सात लोकसभा सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस, एक इनेलो और एक सीट पर जननायक जनता पार्टी (पूर्व में इनेलो) का कब्जा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और हजकां के बीच राजनीतिक गठजोड़ था, जो विधानसभा चुनाव में टूट गया था। भाजपा के हिस्से में तब आठ लोकसभा सीटें आई थी, जिनमें से वह रोहतक छोड़कर बाकी सात सीटें जीत गई थी और हजकां अपने हिस्से की हिसार व सिरसा लोकसभा सीटें हार गई थी। रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाजी मारी। हिसार में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और सिरसा में इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैैं। भाजपा इस बार किसी भी दल के साथ गठबंधन के मूड में नहीं है। मिशन 2019 फतेह करने के लिए वह 10 में से आठ सीटों पर नए चेहरे उतारेगी। गुरुग्राम से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का चुनाव लडऩा तय है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की निगाह इस बार करनाल लोकसभा सीट पर है। कुरुक्षेत्र में अपनी पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी के बागी हो जाने की वजह से भाजपा उन्हें यहां से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है, लेकिन मेनका की पसंद करनाल है। पूर्व में सुषमा स्वराज भी करनाल से चुनाव लड़ चुकी हैैं, मगर जीती नहीं। यहां भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया, शशिपाल मेहता और संजय भाटिया के नाम भी प्रमुख हैैं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैैं। पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा और कांग्रेस दोनों के संपर्क में हैैं, जबकि कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अथवा उनकी धर्मपत्नी आशा हुड्डा के भी चुनाव लडऩे की चर्चाएं चल रही हैैं। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी सोनीपत लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। 

रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए भाजपा रच रही चक्रव्यूह

रोहतक लोकसभा सीट सभी दलों के लिए काफी अहम हैैं। यहां से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा मोदी लहर में भी दूसरी बार सांसद बने। भाजपा में पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अभिनेता रणदीप हुड्डा के नाम चल रहे हैैं। सहवाग चुनाव नहीं लडऩे का संकेत दे चुके हैैं। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के मुकाबले भाजपा राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, ओमप्रकाश धनखड़ अथवा वीर कुमार यादव में से किसी एक को उतार सकती है।

भिवानी में जनरल वीके सिंह और गीता फौगाट के नाम

भिवानी लोकसभा सीट पर भाजपा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के नाम पर विचार कर रही है। जननायक जनता पार्टी की ओर से खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर फौगाट की बेटी गीता फौगाट को भिवानी के रण में उतारा जा सकता है। कांग्रेस यहां पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ-साथ उनकी मां विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नाम पर भी विचार कर रही है। हिसार के चुनावी रण में हालांकि जेजेपी से दुष्यंत चौटाला के लडऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैैं, मगर दुष्यंत या दिग्विजय की बजाय उनकी विधायक मां नैना सिंह चौटाला के यहां दस्तक देने की अधिक चर्चाएं चल रही हैैं। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई के मुकाबले नैना काफी मजबूत स्थिति में होंगे। हालांकि कुलदीप चाहते हैैं कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई हिसार से चुनाव लड़ें।

सिरसा व अंबाला में हंसराज हंस, सैलजा और तंवर के नाम

सिरसा सुरक्षित लोकसभा पर भाजपा में कृष्ण बेदी, सुनीता दुग्गल और सूफी गायक हंसराज हंस के नाम चल रहे हैैं, जबकि अंबाला में मौजूदा सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम है। यहां से कांग्रेस कुमारी सैलजा को मैदान में उतार सकती है, जबकि सिरसा में अशोक तंवर पर दांव खेला जा सकता है।

हिसार संसदीय क्षेत्र में आज तक नहीं खिला 'कमल'

भाजपा के लिए बंजर जमीन रहा है हिसार संसदीय क्षेत्र 
7-7 बार कांग्रेस और देवीलाल के परिवार वाली पार्टी को जीत हुई हासिल 

जींद, 15 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- प्रदेश में सिरसा के बाद हिसार ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसमें आज तक कमल का फूल कभी नहीं खिला है। इस संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनावों में 7 बार कांग्रेस और 7 बार चौधरी देवीलाल के परिवार वाली पार्टी को जीत हासिल हुई है। बीच में हरियाणा विकास पार्टी और जनहित कांग्रेस को भी हिसार के मतदाताओं ने मौका देने का काम किया लेकिन इस सीट पर भाजपा एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। हिसार, भिवानी और जींद जिले में फैला हिसार संसदीय क्षेत्र कांग्रेस तथा चौधरी देवीलाल के परिवार वाली पाॢटयों का ही मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है। इस संसदीय क्षेत्र में 1952 से 2014 तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में ज्यादातर में मुकाबले कांग्रेस पार्टी तथा चौधरी देवीलाल के परिवार वाली पाॢटयों के बीच ही हुए हैं। पहले जनसंघ और उसके बाद बनी भारतीय जनता पार्टी इस संसदीय क्षेत्र में कभी भी खुद को साबित नहीं कर पाई और इस संसदीय क्षेत्र में कभी जनसंघ का दीपक नहीं जल पाया और बाद में भारतीय जनता पार्टी का कमल का फूल भी नहीं खिल पाया। यह संसदीय क्षेत्र अब तक हुए 16 चुनावों में भाजपा के लिए एक तरह से राजनीति की बंजर जमीन ही साबित हुआ है। 2014 में भाजपा ने हजकां के साथ गठबंधन भी किया लेकिन तब भी उसके गठबंधन में हजकां प्रत्याशी के रूप में हिसार से चुनावी दंगल में उतरे कुलदीप बिश्रोई लोकसभा में नहीं पहुंच पाए थे। इस नाते हिसार संसदीय क्षेत्र अब 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों मेें प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा के लिए बहुत बड़ी राजनीतिक चुनौती साबित होगा। सत्तारूढ़ दल भाजपा के सामने हिसार में 16 संसदीय चुनावों के लगातार चले आ रहे सूखे को समाप्त करने की चुनौती होगी। 
हिसार संसदीय क्षेत्र में भले ही ज्यादातर चुनावी मुकाबले कांग्रेस पार्टी और चौधरी देवीलाल के परिवार वाली पार्टियों के बीच हुए हैं और इन दोनों को 7-7 बार हिसार में जीत मिली है लेकिन बीच में हिसार के मतदाताओं ने इन दोनों दलों को नकार कर तीसरों पर भी भरोसा जताया है। 1996 में हुए संसदीय चुनावों में हिसार से हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. तथा 2009 में हुए संसदीय चुनावों में कांग्रेस से अलग होकर अपना अलग दल बनाने वाले पूर्व सी.एम. भजनलाल की हजकां (हरियाणा जनहित कांग्रेस) ने भी जीत का स्वाद चखा है। जयप्रकाश उर्फ जे.पी. ने हलोदरा के लाला गौरी शंकर को पराजित कर लोकसभा में दस्तक दी थी तो पूर्व सी.एम. भजनलाल ने इनैलो के डॉ. अजय सिंह चौटाला को पराजित किया था।

क्या इस बार मतदान में टूटेगा 1977 का रिकॉर्ड!

हरियाणा में इस बार मतदान के पुराने रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं। 10 संसदीय सीटों वाले हरियाणा में इस बार सात प्रमुख दल चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा पिछले चुनाव की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव एक माह देरी से हैं। हरियाणा में 1967 से लेकर 2014 तक 13 चुनावों में सर्वाधिक मतदान 1977 में 73.26 फीसदी मतदान हुआ था। हरियाणा में इस बार के चुनाव में करीब 1 करोड़ 74 लाख 48 हजार 293 वोटर्स हैं। इनमें से करीब 93 लाख 97 हजार 153 पुरुष जबकि 80 लाख 51 हजार 140 महिला मतदाता हैं। सियासी पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार सत्तासीन भाजपा, मुख्य विपक्षी दल इनैलो के अलावा कांग्रेस, जजपा, लोसुपा-बसपा, शिरोमणि अकाली दल सक्रिय हैं। सभी दलों ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी की हुई है। आमतौर पर हरियाणा में अतीत के चुनाव में तीन बड़े दल ही चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार चूंकि सात दल चुनाव लड़ रहे हैं तो तमाम लोकसभा क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान चलेगा। चुनाव को भी करीब दो माह का समय है। इसके अलावा आम मतदाता अब पहले से जागरूक भी हुआ है। ऐसे में सियासी पंडितों का आंकलन है कि इन सब पहलुओं के चलते इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड कायम हो सकता है।



गुरुवार, 14 मार्च 2019

हिसार लोकसभा सीट पर इस बार राजनेताओं की होगी अग्निपरीक्षा

इस बार हिसार लोकसभा में बदले राजनीतिक समीकरण  
हजकां-कांग्रेस एक साथ तो इनेलो दो टुकड़ों में बंटी, भाजपा भी कमल खिलाने के लिए लगाएगी एडी-चोटी का जोर
2014 में भजन लाल व देवीलाल परिवारों की प्रतिष्ठा थी दाव पर, भजन लाल परिवार को हार का करना पड़ा था सामना

जींद, 14 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- हरियाणा में लोकसभा चुनाव में रोहतक के बाद सबसे ज्यादा हॉट सीट हिसार की है। हालांकि पिछले लोकसभा चुुनाव में हिसार संसदीय सीट सबसे ज्यादा हॉट सीट थी और यहां पर कई राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांंव पर लग गई थी। यहां पर इनेलो के दुष्यंत चौटाला ने जीत दर्ज की थी, दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में अपनी नई पार्टी जेजेपी बनाई है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो हिसार में चौटाला परिवार और भजनलाल परिवार के बीच सीधी टक्कर थी। इस बार फिर से यहां पर टक्कर कांटे की होने की संभावना है। पिछले चुनाव में हिसार में चुनावी दंगल में कांग्रेस सांसद की दौड़ से बाहर हो गई थी और जमानत भी नहीं बचा पाई थी। दरअसल 2004 के परिसीमन के बाद हिसार लोकसभा का स्वरुप बहुत बदल गया था। पहले पूरा जींद जिला इस लोकसभा में था जिसमें से अब सिर्फ उचाना ही रह गया था। कैथल जिले की कलायत विधानसभा सीट भी पहले हिसार लोकसभा का हिस्सा थी जिससे कुरुक्षेत्र से जोड़ दिया गया था। भिवानी जिले का बवानीखेड़ा इसमें जोड़ा गया और आदमपुर भी हिसार लोकसभा का हिस्सा बन गया। कुल मिलाकर हिसार सीट पर जींद क्षेत्र से मजबूत जयप्रकाश और सुरेंद्र बरवाला जैसे नेताओं की पकड़ ढीली पड़ गई और भजनलाल परिवार का दबदबा इस सीट पर बढ़ गया। इस बात को चौटाला परिवार ने जल्दी ही समझ लिया था और चौटाला परिवार से दुष्यंत चौटाला को मैदान में उतार दिया गया था, लेकिन कांग्रेस कहीं न कहीं चूक कर गई। हिसार लोकसभा सीट जाट बहुल सीट रही है और यहां पर 1977 से 2004 तक जाट नेता ही सांसद रहे हैं जिसमें मनीराम बागड़ी, चौ. बीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश, सुरेंद्र बरवाला जैसे नेता रहे हैं। सबसे ज्यादा तीन बार सांसद जयप्रकाश यहां पर रहे हैं और 1989 में यहीं से जीतकर वो केंद्रीय मंत्री बने थे। भजनलाल परिवार से खुद भजनलाल 2009 में और उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई 2011 में यहां से उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। ओमप्रकाश चौटाला, ओपी जिंदल, संपत सिंह और अजय सिंह चौटाला ने भी यहां पर किस्मत आजमाई लेकिन हिसार ने उन्हें लोकसभा नहीं भेजा। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने तो यहां पर एकमात्र लोकसभा चुनाव हिसार से ही 1984 में लड़ा था और उसी में वो कांग्रेस के चौधरी बीरेंद्र सिंह से हार गए थे। राजनीतिक परिदृश्य से हिसार की सीट हमेशा से ही हॉट सीट रही है और 2014 में यहां की सरगर्मी अपने चरम पर थी। राज्य के दो बड़े राजनीतिक परिवारों के युवराज अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यहां पर चुनाणी रण में उतरे हुए थे। यह दूसरा मौका था जब चौटाला परिवार और भजनलाल परिवार दूसरी बार आमने-सामने थे। 2011 में भजनलाल के निधन के बाद उपचुनाव में चौटाला परिवार की तरफ से अजय सिंह चौटाला और भजनलाल परिवार की तरफ से कुलदीप बिशनोई मैदान में थे। जिसमें कुलदीप बिश्नोई ने अजय सिंह को करीब 6300 वोटों से हरा दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट हजकां और बीजेपी के गठबंधन के तहत हजकां के पाले में थी। लोकसभा चुनाव में हजकां की तरफ से कुलदीप बिश्नोई का चुनाव लडऩा तय था, क्योंकि वो 2011 में सांसद चुनकर आए थे। कुलदीप बिश्नोई 2004 में भिवानी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए थे तब उन्होंने हविपा के सुरेंद्र सिंह और इनेलो के अजय सिंह चौटाला को हराया था। वे 1998 उपचुनाव और 2009 के आदपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य बने थे। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा जनहित के सुप्रीमो थे। चौधरी भजनलाल के स्वर्गवास के बाद वो ही चुनाव लड़ रहे थे। 2014 के चुनाव में हजकां और भाजपा का गठबंधन था और भाजपा 8 सीटों पर और हजकां दो सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। हजकां के हिस्से में हिसार और सिरसा लोकसभा क्षेत्र थे। नरेंद्र मोदी की उस वक्त लहर थी लेकिन नरेंद्र मोदी उस वक्त हिसार और सिरसा के लिए वक्त नहीं निकाल पाए थे, हालांकि हरियाणा की अन्य लोकसभा सीटों पर उन्होंने रैलियां की थी। फतेहाबाद में हजकां-भाजपा की नरेंद्र मोदी की रैली रखी गई थी लेकिन वो रद्द कर दी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई करीब 30 हजार वोटों से पिछड़ गए थे। कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर, हिसार, बरवाला और हांसी विधानसभा क्षेत्रों से बढ़त मिली थी लेकिन उचाना, नारनौंद और उकलाना की सीटों पर काफी नुक्सान हुआ था और इनेलो ने यहां पर बड़ी बढ़त बनाई थी। इन तीन हलकों को मिली इनेलो को बढ़त को वो छह हलकों में भी तोड़ नहीं पाए थे। कुलदीप बिश्नोई को इस मतदान में 40 फीसदी वोट मिले थे जबकि 2009 में भजनलाल को यहां पर 30 फीसदी वोट ही मिले थे। 2009 से पहले हिसार लोकसभा सीट पर भजनलाल परिवार चुनाव नहीं लड़ता था। क्योंकि तब इस सीट में पूरा जींद जिला आता था और भजनलाल का पैतृक इलाका आदमपुर इसका हिस्सा नहीं था लेकिन परिसीमन के बाद इस लोकसभा क्षेत्र का स्वरुप ही बदल गया था और भजनलाल परिवार की इस लोकसभा सीट पर भागीदारी बढ़ गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में चौधरी देवीलाल परिवार की चौथी पीढ़ी चुनावी दंगल में थी। यहां पर युवा चेहरे दुष्यंत चौटाला को चुनाव में उतारा गया था। विदेश से पढ़कर आए दुष्यंत चौटाला ने विकट परिस्थितियों में राजनीति में कदम रखा था उनके पिता अजय सिंह चौटाला और दादा ओमप्रकाश चौटाला के जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल हो चुकी थी, ऐसे में महज 25 साल की उम्र में ही दुष्यंत चौटाला राजनीति में कूद गए थे। दुष्यंत चौटाला का यहां पर कदम मजबूती के साथ रखा और जीत के साथ आगे बढ़े। 2014 लोकसभा चुनाव में हिसार को जीतना इनेलो के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी क्योंकि साल 2011 के उपचुनाव में अजय सिंह की हार हुई थी। अजय सिंह चौटाला यहां पर 6223 वोटों से कुलदीप बिश्नोई से हारे हुए थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने उचाना, नारनौंद और उकलाना विधानसभा सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की, हालांकि वो छह विधानसभा क्षेत्रों में कुलदीप बिश्नोई से पिछड़ गए थे लेकिन फिर भी कुलदीप बिश्नोई उनकी जीत को नहीं रोक पाए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने कुल 4 लाख 94 हजार 478 वोट हासिल किये थे जोकि मतदान का कुल 42 फीसदी से ज्यादा था, जबकि 2009 में यहां पर इनेलो के उम्मीदवार संपत सिंह ने 29 फीसदी वोट ही हासिल किए थे। इस चुनाव में इनेलो कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी थी। लोकसभा चुनाव के वक्त उचाना और नारनौंद में ही इनेलो के विधायक थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में इनेलो ने नलवा, बरवाला और उकलाना सीट पर जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संपत्त सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। संपत्त सिंह उस वक्त नलवा से विधायक थे और उन्ही को कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतारा गया था। संपत्त सिंह का ज्यादा लंबा राजनीतिक सफर लोकदल के साथ ही रहा था वो चौधरी देवीलाल के निजी सचिव के रुप में राजनीति में आए थे और संपत्त सिंह ने पहला चुनाव 1980 में लड़ा था जब ताऊ देवीलाल के संसद चले जाने पर भट्टू विधानसभा सीट खाली हो गई थी। 1982 में वे पहली बार विधानसभा पहुंचे थे और 1987 में दोबारा चुने गए और कई विभागों के मंत्री भी उस वक्त रहे। साल 1991 में भट्टू सीट से ही चुनाव जीतकर भजनलाल सरकार के सामने नेता प्रतिपक्ष के रुप में रहे। इसके बाद संपत्त सिहं ने 1998 में उपचुनाव में जीतकर फिर से विधानसभा पहुंचे। 2000 में फिर से वो भट्टू से जीते और चौटाला सरकार में वित्तमंत्री रहे। संपत्त सिंह ने एक चुनाव फतेहाबाद और एक उपचुनाव आदमपुर से भी लड़ा था लेकिन वो यहां पर जीत नहीं पाए थे। 2009 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद संपत्त सिंह का चौटाला परिवार के साथ मनमुटाव हो गया था और उन्होने इनेलो छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने संपत्त सिंह को नलवा से प्रत्याशी बनाया जहां पर वो जीतकर छठी बार विधानसभा पहुंचे। 2009 के विधानसभा चुनाव में संपत्त सिंह ने स्वं. भजनलाल की पत्नी जस्मा देवी को हराया था। यह भजनलाल परिवार के लिए हरियाणा विधानसभा के चुनावों में पहली हार थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में 1999 में भजनलाल खुद करनाल लोकसभा सीट से हारे थे। इसके अलावा 2014 के विधानसभा चुनाव में भी जस्मा देवी, चंद्र मोहन बिश्नोई और 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जयप्रकाश के कांग्रेस की टिकट पर मना करने के बाद कांग्रेस ने संपत्त सिंह को टिकट थमा दी थी। संपत्त सिंह अपनी राजनीतिक पारी का दूसरा लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले 2009 में इनेलो की तरफ से वो हिसार में ही चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे अब कांग्रेस ने उन पर दांव खेला था। 2014 के लोकसभा चुनाव में हिसार में चौटाला परिवार और भजनलाल परिवार के आमने-सामने आने के बाद टक्कर में हो गया और कांग्रेस के संपत्त सिंह पिछड़ गए। संपत सिंह ने अपना प्रयास जारी रखा था लेकिन फिर भी वो अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। उनको करीब एक लाख वोट मिले थे लेकिन उस वक्त लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में अब सभी राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं। हजकां और कांग्रेस एक साथ हो चुकी है तो इनेलो से एक नई पार्टी जेजेपी निकल चुकी है वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में हिसार से बीजेपी भी ऐडी चोटी का जोर लगा रही है।

लोकसभा में जींद के नेताओं के लिए "लक्ष्मण रेखा" बनी परिसीमन

तीन लोकसभा क्षेत्रों में बंटे होने के कारण लोकसभा में कम हुआ जींद जिले का महत्व

जींद, 13 मार्च (नरेंद्र कुंडू):- लोकसभा में जींद के नेताओं के लिए परिसीमन एक तरह से 'लक्ष्मण रेखा' बनी हुई है। जींद जिले के तीन लोकसभा क्षेत्रों में बंटा होने के कारण जींद जिले के नेता इस परिसीमन की इस लक्ष्मण रेखा को नहीं लांघ पा रहे हैं। 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद लागू हुए परिसीमन ने जींद जिले के नेताओं की लोकसभा में एंट्री पूरी तरह से रोक दी है। नए परिसीमन में जिले को तीन संसदीय क्षेत्रों में बांट दिए जाने से लोकसभा चुनावों में जींद जिले का राजनीतिक महत्व कम हो गया है। जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों को नए परिसीमन में सिरसा, हिसार और सोनीपत संसदीय क्षेत्रों में बांट हुआ है। नए परिसीमन के बाद हुए लोकसभा चुनावों में जींद जिले के नेताओं को प्रमुख दलों ने अपनी टिकट देने से लगभग परहेज ही किया और किसी दल ने टिकट दे भी दी तो उस दल की बात लोकसभा चुनाव में नहीं बन पाई। साल 2004 में नए परिसीमन से पहले हुए लोकसभा चुनावों तक जींद जिले के नेता लोकसभा में निश्चित रूप से दस्तक देते थे। हिसार संसदीय क्षेत्र से 1977 से 2004 तक जितने भी सांसद बने, वे जींद जिले से थे। वजह यह थी कि तब हिसार संसदीय क्षेत्र में जींद जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र जींद, उचाना, नरवाना, राजौंद और कलायत आते थे। 5 विधानसभा क्षेत्रों के चलते तमाम प्रमुख दल जींद जिले से ही अपने प्रत्याशी हिसार लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारते थे। केवल 1980 में हुए लोकसभा चुनावों में हिसार जिले के मनीराम बागड़ी लोकदल की टिकट पर हिसार से सांसद चुने गए थे। 1977 में जींद जिले के इंद्र सिंह श्योकंद जनता पार्टी की टिकट पर हिसार से सांसद बने थे। 1984 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद जिले के बीरेंद्र सिंह हिसार से कांग्रेस टिकट पर सांसद चुने गए थे। 1989 में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. जनता दल की टिकट पर हिसार से सांसद बने थे तो 1991 में जींद के ही मास्टर नारायण सिंह कांग्रेस की टिकट पर हिसार से सांसद चुने गए थे। 1996 में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. हिसार से हविपा की टिकट पर सांसद बने थे तो 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद के सुरेंद्र सिंह बरवाला हिसार से इनैलो की टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2004 में हुए लोकसभा चुनावों में जींद के जयप्रकाश उर्फ जे.पी. तीसरी बार हिसार से सांसद चुने गए थे और तब वह कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इसके बाद 2009 में हिसार लोकसभा से हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई सांसद बने और 2014 में इनैलो की टिकट पर दुष्यंत चौटाला सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे। 

सोनीपत व हिसार संसदीय क्षेत्र से जींद के इन नेताओ को मिल सकता है मौका

चुनावों में सोनीपत और हिसार संसदीय क्षेत्र से इस बार जींद के कुछ नेताओं को मौका मिलने के आसार बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आई.ए.एस. बेटे बृजेंद्र सिंह को सोनीपत से भाजपा टिकट के मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। इसके लिए बीरेंद्र सिंह खुद चुनावी राजनीति से सन्यास तक लेने की बात कह रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजू मोर भी सोनीपत से भाजपा टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं हिसार संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला को भी भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने की चर्चाएं तेज हैं। यह सभी नेता जींद जिले से हैं। नई बनी जजपा द्वारा भी अपने जींद जिले के प्रधान कृष्ण राठी को सोनीपत संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावनाएं काफी प्रबल हैं। 

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

बड़ा चेहरा होने के बावजूद जींद के लोगों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को नकारा

कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़ा कर गया उपचुनाव

जींद, 31 जनवरी (नरेंद्र कुंडू):- उपचुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार का कारण कहीं न कहीं कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े कर गया। उपचुनाव में जितने भी उम्मीदवार थे, रणदीप सिंह सुरजेवाला का कद उन सबसे बड़ा था। इसके बावजूद उनका तीसरे नंबर पर आना यह साबित करता है कि विधायक होने के बावजूद दोबारा चुनाव लडऩे के कारण लोगों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को नकार दिया। सभी कांग्रेसी नेताओं के एक मंच पर आने के कारण भी कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह में आ गए थे और अपनी जीत पक्की मानकर चल रहे थे, यह भी हार का बड़ा कारण माना जा रहा है।

जिस समय रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम कांग्रेस ने जींद उपचुनाव में घोषित किया तो सभी तरफ यह बात थी कि इतने बड़े चेहरे को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारकर यह उपचुनाव जीतना सुनिश्चित कर लिया है। उसके बाद उनके नामांकन के समय सभी कांग्रेसी नेताओं का एक साथ आने से भी यह तय हो गया था कि अब कांग्रेस इस रण को जीत लेगी। रणदीप सिंह सुरजेवाला का बाकी नेताओं के मुकाबले राजनीतिक प्रोफाइल बड़ा है। इस कारण भी कांगे्रस कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित थे। अब चुनाव में हुई करारी हार के कारण यह बात साबित हो गई है कि कांग्रेस नेता केवल चेहरा दिखाने के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ खड़े थे। २०१४ के चुनाव में कांग्रेस के प्रमोद सहवाग को १५२६७ वोट मिले थे। हालांकि प्रमोद सहवाग के राजनीतिक प्रोफाइल के हिसाब से रणदीप सिंह सुरजेवाला का प्रोफाइल बहुत बड़ा है। इसके बावजूद रणदीप सिंह सुरजेवाला इस चुनाव में केवल २२७४२ वोट ही हासिल कर पाए। रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव में सभी दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के जोर लगाने के बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में ७४७५ वोट ही ज्यादा हासिल हुए। इससे साफ है कि जींद के लोगों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को सिरे से नकार दिया। उपचुनाव की १३ राउंडों में गिनती हुई। एक भी राउंड में रणदीप सिंह सुरजेवाला कहीं आगे नहीं निकले। उससे कहीं आगे भाजपा रही तो कहीं जननायक जनता पार्टी रही।

धवस्त हुआ इनेलो का किला 

लगतार दो बार विजयी रहने वाली इनेलो का किला उपचुनाव में इस बार धवस्त हो गया। १३०८५९ वोटों में से इनेलो के उमेद सिंह रेढू को मात्र ३४५४ वोट ही मिले। इससे साफ है कि जींद के लोगों ने इनेलो को पूरी तरह से नकार दिया है। २००९ तथा २०१४ में हुए जींद विधानसभा चुनाव में दोनों पर इनेलो के डॉ. हरिचंद मिढ़ा चुनाव में जीते हैं। अब तीसरी बार इनेलो में टूट के कारण इनेलो का जींद से वोटबैंक लगभग समाप्त हो गया।

जींद की जनता ने बाहरी प्रत्याशी को नकारा

जींद विधानसभा उपचुनाव में जींद की जनता ने भाजपा को दिए बहुमत से यह साफ कर दिया है कि जींद की जनता अब बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेगी। जींद उपचुनाव में कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला जो जींद जिले के ही सुरजेवाला गांव से हैं लेकिन मौजूदा कैथल से विधायक होने के कारण जींद की जनता ने उन्हें बाहरी प्रत्याशी माना वहीं दिग्विजय चौटाला सिरसा जिले से हैं इसलिए दिग्विजय को भी जींद की जनता ने बाहरी प्रत्याशी माना। इसके चलते जींद की जनता ने इस बार भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा को स्थानीय होने के कारण जीत दिलवाई है। 

जींद के विकास के लिए सरकार के खाते में डाली सीट

जींद जिला राजनीति का गढ़ है और जींद का इतिहास रहा है कि यहां से ज्यादातर सत्तासीन पार्टी के विपक्ष का विधायक रहा है। लेकिन इस बार जींद की जनता ने जींद के विकास के लिए सरकार के प्रतिनिधि को विजयी बनाने का काम किया है ताकि सरकार के साथ मिलकर जींद का विकास करवाया जा सके। इस उपचुनाव में भाजपा सरकार ने प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए जींद के विकास के बड़े-बड़े वायदे किए हैं। इसको लेकर भी इस बार जींद की जनता का मन बदला है। 

जात-पात का नारा देने वालों को सिखाया सबक

जींद उपचुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ ब्यानबाजी कर 35 बिरादरी के नाम पर वोट मांगे थे। सांसद राजकुमार सैनी जाट आरक्षण के बाद से ही एक विशेष समुदाय के खिलाफ ब्यानबाजी कर सुर्खिया बटोर रहे हैं। इसके चलते ही सांसद राजकुमार सैनी ने भाजपा से अलग अपनी पार्टी बनाई है और जींद उपचुनाव उनकी पार्टी का पहला चुनाव था और इस उपचुनाव मे लोसुपा की तरफ से विनोद आशरी प्रत्याशी था। लेकिन इस उपचुनाव में जींद की जनता ने लोसुपा के प्रत्याशी विनोद आशरी की जमानत जब्त करवा कर यह संदेश दे दिया है कि अब जींद की जनता जात-पात का जहर फैलाने वालों के बहकावे में आने वाली नहीं है।

सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा की पीच पर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने मारा अर्द्धसतक

भाजपा के कृष्ण मिढ़ा ने जजपा के दिग्विजय चौटाला को हराया
जमानत भी नहीं बचा पाए लोसुपा के प्रत्याशी विनोद आशरी व इनेलो के प्रत्याशी उमेद सिंह रेढू
भाजपा को शहरों के अलावा गांवों से भी मिले वोट, जींद की जनता नेे बाहरी प्रत्याशियों को नकारा
सांसद राजकुमार सैनी नहीं बन सके पिछड़ों का चेहरा 

जींद, 31 जनवरी (नरेंद्र कुंडू):- जींद में पहली बार कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने 50 हजार 566 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला को 12 हजार 935 वोटों से हराया। जेजेपी उम्मीदवार को 37 हजार 631 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के हैवीवेट उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22 हजार 740 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार विनोद आशरी ने 13 हजार 582 वोट लेकर इनेलो के उमेद सिंह रेढ़ू को पांचवें स्थान पर धकेल दिया। उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार थे जिनमें से पांच प्रत्याशी मतों का सैंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 345 वोट लेकर नोटा (पसंद नहीं) 15 उम्मीदवारों से आगे रहा। पांच मुख्य सियासी दलों के अलावा केवल एसएनपी के उम्मीदवार राधेश्याम ही ऐसे प्रत्याशी हैं जो नोटा से ज्यादा वोट ले सके। हालांकि नोटा पर उनकी बढ़त भी केवल 15 मतों पर सिमट गई। हरियाणा की सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे जींद विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी संख्या में वोट हासिल किए। 
जींद में तमाम राजनीतिक दलों के योद्धा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन यहां के मतदाताओं ने भाजपा के मिढ़ा के पक्ष में अपना फरमान सुनाया। इनेलो के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके डॉ. हरिचंद मिढ़ा के देहावसान के चलते जींद में उपचुनाव हुआ था। प्रदेश की राजनीतिक राजधानी माने जाने वाले जींद उपचुनाव के नतीजे सभी दलों के लिए आइना हैं। इन नतीजों से सबक लेकर राजनीतिक दलों को न केवल अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, बल्कि लोकसभा चुनाव के लिए नई पैंतरेबाजी अपनानी पड़ सकती है। जींद को जाटलैंड माना जाता है। इसके बावजूद 1972 के बाद से यहां कभी जाट उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका। यह भी हकीकत है कि इनेलो व कांग्रेस के गढ़ रह चुके जींद में भाजपा भी कभी कमल का फूल नहीं खिला सकी, लेकिन इस बार फूल खिल गया। जींद में इस बार 76 फीसदी मतदान हुआ। शहर के साथ-साथ ग्रामीण मतदाताओं खासकर महिलाओं ने भी इस बार मतदान में खासी रुचि दिखाई। जींद उपचुनाव के नतीजों न केवल मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिष्ठा से जुड़े थे, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत का फैसला भी किया। कांग्रेस को इस बार सत्ता में वापसी की आस थी, इसलिए पार्टी ने अपने कद्दावर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर दांव खेला। लेकिन,जींद की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे।

शाह ने दी जीत पर बधाई 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत मोदी की केंद्र सरकार और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यों में जनता के विश्वास की जीत है। हरियाणा की जनता ने भ्रष्टाचार और जातिवाद को नकार कर पुन: भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगाई है।

इनेलो ने कहा पैसे वालों के मुकाबले रहे कमजोर 

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने जींद उपचुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनका उम्मीदवार पैसे वालों के मुकाबले कमजोर रहा है। वह किसान का बेटा है और सरकार ने साम-दाम-दंड-भेद लगाया। हम पार्टी की हार को स्वीकार करते हैं और जीतने वाले भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिढ़ा को बधाई देते हैं। उन्होंने मशीनों पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।

शर्मा ने कहा, मैंने हुड्डा को पहले ही कहा था उनका कांटा निकल गया

जींद उपचुनाव पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस उपचुनाव के परिणाम नामांकन के समय ही बता दिए थे। उन्होंने याद दिलाया कि नामांकन के बाद जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से यह कहा था कि उनका कांटा निकल गया तब ही यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मूंछ के बाल के रूप में काम कर रहे रणदीप सुरजेवाला तीसरे स्थान पर आएंगे। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने जिस तरह दबाव बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनकी पत्नी स्नेहलता का बयान जारी करवाया उसी का परिणाम है कि उनके उम्मीदवार को इतने कम वोट मिल रहे हैं।

यूं हुआ था चुनाव

सोमवार को हुए चुनाव के दौरान जींद में कुल 174 बूथों पर मतदान हुआ। जींद की 1,72,774  मतदाताओं में से 1,30,913 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। इस बार ग्रामीणों ने शहर के लोगों को पीछे छोड़ते हुए कुल 87 प्रतिशत मतदान किया, वहीं शहरों में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान बूथ नंबर 146 पर ईवीएम मशीन भी खराब हुई थी। दो जगह पर कार्यकर्ताओं में आपसी झड़प हुई थी। एक झड़प में कांग्रेस और लोसपा के कार्यकर्ता बताए गए थे।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा फायदा

इस चुनाव में भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी थी, जिसने अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत के साथ चुनाव लड़ा है। छोटे कार्यकर्ता से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री तक चुनाव में प्रचार के लिए उतरे। इस जीत का असर 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। जीत से उत्साहित पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने की ओर भी कदम बढ़ा सकती है। वहीं मोमेंटम को बरकरार रखने के लिए अपने गैर परंपरागत वोटर को साधने की कोशिश करेगी। इस कड़ी में सरकार घोषणाओं का पिटारा भी खोल सकती है।

कांग्रेस के लिए अंदरुनी गुटबाजी फिर बड़ी चुनौती

इस चुनाव में रणदीप सुरजेवाला जैसे उम्मीदवार को उतारने के बाद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक के जानकार इसे कहीं न कहीं एक बार फिर अंदरुनी गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। पूरे चुनाव में कांग्रेस नेता दिखाने के लिए जरूर सुरजेवाला के साथ रहे, लेकिन चुनाव अकेले सुरजेवाला ने ही लड़ा। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस को जीत हासिल करनी है तो इस अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना पड़ेगा। तभी वह हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा सकती है। हाईकमान और हरियाणा प्रभारी के लिए यह बड़ी चुनौती होगा।

जजपा के गठन ने इनेलो को कर दिया कमजोर

जींद उपचुनाव में भले ही जननायक जनता पार्टी की हार हुई हो लेकिन गठन के चंद महीने बाद चुनाव लडऩा और 37631 वोट हासिल करना उनके लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। जजपा के गठन ने इनेलो को कमजोर कर दिया है। जाटलैंड में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जजपा कहीं न कहीं इनेलो का विकल्प बनकर उभरी है। जजपा इस हार को भी अपनी जीत की तरह लेगी और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ज्यादा दमखम के साथ उतरेगी। 

इनेलो के लिए जजपा बड़ी चुनौती

2014 में जींद का विधायक देने वाली इनेलो उपचुनाव में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। इनेलो के वोट बैंक में सबसे ज्यादा सेंधमारी जजपा ने की। भविष्य में इनेलो के लिए सबसे बड़ी चुनौती जजपा है। इस साल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह देखना मुख्य रहेगा कि इनेलो अपने परंपरागत वोट बैंक को रोके रखने के लिए जजपा के खिलाफ क्या रणनीति बनाती है। यदि इनेलो इस सेंधमारी को नहीं रोक सकी तो यह आगामी चुनाव में उसके लिए बेहद नुकसानदायक होगा। चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला और उनकी पत्नी स्नेहलता के वायरल वीडियो ने संकेत दे दिए हैं कि भविष्य में पारिवारिक कलह और बढ़ सकता है।

मात्र 932 वोटों से बची कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला की जमानत

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला मात्र 932 वोटों से ही अपनी जमानत बचा पाए। 28 जनवरी को हुए उपचुनाव में कुल 130828 वोट पड़े थे। इनमें से 51 बेलट पेपर वोट भी पड़े। इस प्रकार कुल मतों की संख्या 130859 हो गई। जमानत बचाने के लिए उम्मीदवार को कुल मतों का छठा हिस्सा लेना पड़ता है। इसलिए रणदीप सिंह सुरजेवाला को जमानत बचाने के लिए 21810 मतों की जरुरत है। उन्हें कुल 22742 वोट मिले। इस प्रकार रणदीप सिंह सुरजेवाला 932 वोटों से अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे।

जींद की जनता ने जीता दिल

यह मेरा पहला चुनाव था और इस चुनाव में जींद की जनता ने हमें काफी सहयोग किया है। हम चुनाव भले ही हार गए हों लेकिन जींद की जनता से मिले जनसमर्थन ने हमारा दिल जीत लिया है। हम जींद की जनता के इस फैसले को स्वीकार करते हैं। ईवीएम में काफी खामियां थी। कई ईवीएम के सीरियल नंबर नहीं मिल रहे थे। इसके कारण अंदर मौजूद सभी राजनीतिक दलो ने इसको लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। हम विजयी प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा व भाजपा सरकार को शुभकामनाएं देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि डॉ. मिढ़ा सरकार के साथ मिलकर जींद की जनता की समस्याओं का समाधान करवाएं व जींद के विकास के लिए कार्य करें।
दिग्विजय चौटाला, प्रत्याशी जननायक जनता दल

विकास के मुद्दे पर जात-पात की राजनीति पड़ी भारी

जींद उपचुनाव में विकास उनका मुद्दा था लेकिन विकास के मुद्दे पर खट्टर सरकार की जात-पात की राजनीति भारी पड़ गई है। वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा को उनकी जीत पर बधाई देते हैं और वह उम्मीद करते हैं कि डॉ. मिढ़ा जींद के विकास की तरफ ध्यान देंगे। एक दर्जन से भी ज्यादा ईवीएम में काफी खामिया थी। हमनें सभी प्वाइंट लिखकर अधिकारियों को दे दिए हैं। भविष्य में पार्टी उन्हें जहां से चुनाव लडऩे के लिए बोलेगी वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे। 
रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस प्रत्याशी एवं कैथल विधायक

हरियाणा के गठन के बाद यह-यह रहे विधायक

हरियाणा में पहला चुनाव 1967 में हुआ। इसमें कांग्रेस के दयाकृष्ण ने 26089 मत लेकर आजाद उम्मीदवार इंद्र सिंह को हरा दिया। इंद्र सिंह को 15548 मत मिले। 1968 में हुए चुनाव में कांग्रेस के दयाकृष्ण ने फिर से आजाद उम्मीदवार शंकर दास को हरा दिया। इस चुनाव में दयाकृष्ण ने 17733 और शंकर दास ने 16136 मत प्राप्त किए। 1972 के चुनाव में कांग्रेस (एस) के उम्मीदवार चौधरी दलसिंह ने 28281 मत प्राप्त कर कांग्रेस के दयाकृष्ण को हरा दिया। दयाकृष्ण को इस चुनाव में 21999 मत मिले। 1977 के चुनाव में चौधरी देवीलाल की लहर के बावजूद आजाद उम्मीदवार मांगेराम गुप्ता 15751 वोट लेकर विधायक बने। उन्होंने जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रताप सिंह को हरा दिया। प्रताप सिंह को इस चुनाव में 9646 वोट मिले। 1982 के चुनाव में फिर से समीकरण बदले और लोकदल की टिकट पर बृजमोहन सिंगला ने कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता को हरा दिया। इस चुनाव में बृजमोहन सिंगल को 27045 व मांगेराम गप्ता को 26899 वोट मिले। 1987 में हुए चुनाव में परमानंद ने लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़कर कांगे्रस के उम्मीदवार मांगेराम गुप्ता को हरा दिया। परमानंद को 39323 व मांगेराम गुप्ता को 31221 वोट मिले। 1991 में कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता ने 35346 वोट लेकर जनता पार्टी के उम्मीदवार टेकराम को हरा दिया। टेकराम को 19213 वोट मिले। 1996 में हविपा की टिकट पर फिर से बृजमोहन सिंगला विधायक बने और उन्होंने कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता को हरा दिया। बृजमोहन सिंगला को 40803 व मांगेराम गुप्ता को 22245 वोट मिले। 2000 के चुनाव में मांगेराम गुप्ता ने इनेलो के गुलशन लाल को हरा दिया। मांगेराम गुप्ता को 41621 व गुलशन लाल को 36978 वोट मिले थे। 2005 के चुनाव में मांगेराम गुप्ता ने इनेलो के सुरेंद्र बरवाला को हराकर विधानसभा पहुंचे। इस चुनाव में गुप्ता को 43883 व बरवाला को 26448 वोट मिले। 2009 के चुनाव में इनेलो के डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने 34057 व कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता को 26195 मत मिले। 2014 के विधानसभा चुनाव में इनेलो के डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने भाजपा के सुरेंद्र बरवाला को हरा दिया। डॉ. मिढ़ा को इस चुनाव में 31631 व बरवाला को 29374 वोट मिले।  

डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने राजनीति के इतिहास में लिखा नया अध्याय

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने राजनीति के इतिहास में नया अध्याय लिखने का काम किया है। हरियाणा के 52 वर्ष के इतिहास में जींद विधानसभा की सीट पर जो भाजपा कभी अपना खाता भी नहीं खोल पाती थी उस सीट पर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने राजनीति के बड़े-बड़े धुरंधरों को मात देखकर भारी मतों से जीत हासिल कर इस सीट पर कमल खिलाने का काम किया है। जिस तरह से डॉ. कृष्ण मिढ़ा के पिता स्वर्गीय डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने 2009 में कांग्रेस के दिग्गिज नेता एवं कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री रहे मांगेराम गुप्ता को 7862 से पराजित किया था ठीक उसी तर्ज पर चलते हुए डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कांग्रेस के दिग्गिज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला व जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को 12935 वोटों से पराजित करने का काम किया है। 

एक घंटा बाधित रही मतगणना

वीरवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मतगणना शुरू हो पाई। सात राउंडों तक तो मतगणना का कार्य ठीक-ठाक चला लेकिन दोपहर 12:35 पर आठवें राउंड में भाजपा के विरोधी प्रत्याशियों ने ईवीएम मशीन में सीरियल नंबर नहीं मिलने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया। इस दौरान भाजपा के विरोधी दलों के समर्थक भारी संख्या में मतगणना केंद्र के बाहर भी जमा हो गए। ईवीएम में गड़बड़ी की अफवाह फैलते ही विरोधी दलों के समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते लगभग एक घंटा मतगणना का कार्य प्रभावित हुई। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और इसके बाद मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चला। 

पहला राउंड
जेजेपी   3639
भाजपा  2835
कांग्रेस 2169
इनेलो  992
लोसुपा  705
नोटा  17
पहले राउंड में जेजेपी भाजपा से 804 वोटों से आगे
दूसरा राउंड
जेजेपी   4253
भाजपा  3719
कांग्रेस 1754
इनेलो  1051
लोसुपा        373
नोटा  25
दूसरे राउंड में जेजेपी भाजपा से 532 वोटों से आगे
तीसरा राउंड
जेजेपी   3334
भाजपा  2796
कांग्रेस 1890
इनेलो  893
लोसुपा  395
नोटा  12
जेजेपी 538 वोटों से भाजपा से आगे
चौथा राउंड
भाजपा   6131
जेजेपी   2217
कांग्रेस 1801
इनेलो  511
लोसुपा  254
नोटा  31
2038 वोटों के साथ भाजपा ने बढ़त बनाई
पांचवा राउंड
भाजपा   5571
लोसुपा  2053
जेजेपी   1872
कांग्रेस 1199
इनेलो  81
नोटा  41
3518 वोटों के साथ भाजपा ने बढ़त बनाई
छठवां राउंड
भाजपा   5360
लोसुपा 2737
कांग्रेस 1225
जेजेपी 1057
इनेलो   40
नोटा  64
2623 वोटों से भाजपा ने लोसुपा से बढ़त बनाई।
सातवां राउंड
जेजेपी   3031
भाजपा 2399
कांग्रेस 1609
लोसुपा 726
इनेलो   202
नोटा  35
632 वोटों के साथ जेजेपी ने भाजपा से बढ़त बनाई
आठवां राउंड
जेजेपी   3467
भाजपा 3369
कांग्रेस 2086
लोसुपा 544
इनेलो   148
नोटा  34
99 वोटों के साथ जेजेपी ने भाजपा से बढ़त ली
नौवां राउंड
भाजपा   5381
जेजेपी 2555
लोसुपा 2105
कांग्रेस 2043
इनेलो   192
नोटा  0
2026 वोटों के साथ भाजपा ने जेजेपी से बढ़त ली।
दसवां राउंड
भाजपा   5163
कांग्रेस 1815
जेजेपी 1521
लोसुपा 699
इनेलो   59
नोटा  25
भाजपा ने 3348 वोटों के साथ कांग्रेस से बढ़त ली।
11वां राउंड
भाजपा   4192
जेजेपा 4110
कांग्रेस 2020
लोसुपा 494
इनेलो   284
नोटा  0
82 वोटों के साथ भाजपा ने जेजेपी से बढ़त ली।
12वां राउंड
जेजेपी   4337
कांग्रेस 2081
भाजपा 1950
लोसुपा 934
इनेलो   205
नोटा  0
2256 वोटों से जेजेपी ने कांग्रेस से बढ़त ली।
13वां राउंड
जेजेपी   2388
भाजपा 1057
कांग्रेस 855
लोसुपा 0
इनेलो   0
नोटा  0
1331 वोटों से जेजेपी ने भाजपा से बढ़त ली।
फाइनल परिणाम
भाजपा   50556
जेजेपी 37631
कांग्रेस 22740
लोसुपा 13582
इनेलो   3454
नोटा  345
भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा 12935 वोटों से विजयी हुए।