संदेश

pani chori kissan watter लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आखिर कैसे पहुंचेगा माइनरों की टेलों पर पानी

चित्र
सिंचाई विभाग में कर्मचारियों के टोटे से पानी पर डाका नरेंद्र कुंडू जींद। मानसून की दगाबाजी के बाद सिंचाई विभाग से भी किसानों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। नहरी पानी पर जमकर डाका डाला जा रहा है। सिंचाई विभाग में खाली पड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के पदों के कारण तो पानी चोरों के हौसलें काफी बुलंद हैं और उनको कोई रोकने वाला तक नहीं है। इसी कारण नहरी पानी चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नहरी पानी को बीच में ही चुराने के कारण माइनरों की टेलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टेल तक पानी नहीं पहुंने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे खेतों में खड़ी किसानों की फसलें पानी के अभाव में सुख रही हैं। मानसून की दगाबाजी की मार झेल रहे किसानों को अब सिंचाई विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के टोटे की मार भी झेलनी पड़ रही है। विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के कारण विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सिंचाई विभाग के जुलाना ब्लॉक में रामकली, बराडखेड़ा, जुलाना व मोहला चार सैक्शन हैं। इन चारों सैक्सनों में चार जेई व करीबन 100 बेलदारों के पद खाली पड़े हैं। इसक...