मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, यहां के नौजवान, किसान, बहनें-बेटियां, सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है - बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है , वो इतना आसान नहीं था --कहा, इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला , लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं नरेंद्र कुंडू जींद, 17 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार , यहां के नौजवानों , किसानों , बहनें-बेटियां , सबके लिए बेहतरीन काम कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने का जो रास्ता हरियाणा सरकार ने दिखाया है , वो इतना आसान नहीं था , लेकिन ये भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। हरियाणा अब ते ज विकास के पथ पर दौड़ रहा है। खेती हो या फिर उद्योग , ये दो ऐसे पहिए हैं , जो हरियाणा को सशक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद जींद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ...