--हैवीवेट उम्मीदवार आने से हॉट सीट बनी सोनीपत लोकसभा सीट -- सोनीपत लोकसभा में आसान नहीं है भाजपा की डगर
जींद, 23 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- सोनीपत लोकसभा सीट पर हैवीवेट उम्मीदवार आने के कारण सोनीपत लोकसभा हॉट सीट बन गई है। इसके चलते इस बार सोनीपत लोकसभा सीट पर भाजपा की डगर आसान नहीं होगी। डेरा व रामपाल अनुयायियों की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ सकती है। क्योंकि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में डेरा व रामपाल के अनुयायियों का अच्छा प्रभाव रहा है। यदि देखा जाए तो डेरा व रामपाल दोनों के अनुयायियों की संख्या लगभग डेढ़ लाख के करीब हैं। गुरमित राम रहीम व रामपाल के जेल में जाने के कारण दोनों के ही अनुयायी भाजपा से खाप चल रहे हैं और चुनाव नजदीक आते ही दोनों के अनुयायियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।
काबिले-गौर है कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के चुनावी समर में इस बार राजनीति के दिग्गज उतरे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस से और आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी गठबंधन से दिग्विजय सिंह चौटाला की सोनीपत से उम्मीदवार के बाद यह पूरे एनसीआर की सबसे हॉट सीट हो गई है। यूं तो सोनीपत भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है क्योंकि 2005 से 2014 तक उनके मुख्यमंत्रित्व काल में उन पर यही आरोप लगता रहा कि उन्होंने प्रदेश की बजाए सिर्फ सोनीपत, रोहतक और झज्जर का ही विकास किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार सोनीपत से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, जब सोनीपत पुरानी रोहतक लोकसभा सीट में समाहित थी तब उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से सांसद रह चुके हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सोनीपत जिले की सभी छह सोनीपत, गन्नौर, राई, खरखौदा, गोहना व बरोदा व जींद जिले की तीन जींद, जुलाना व सफीदों सीट शामिल हैं। इस लोस क्षेत्र में 1527895 मतदाता हैं। इनमें 829273 पुरुष व 698622 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 18 से 19 साल के बीच करीब 16180 मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डेरा अनुयायी 29 अप्रैल को सिरसा डेरा में स्थापना दिवस पर तैयार करेंगे रणनीति
सिरसा डेरा सच्चा सौदा के गुरमित राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में जेल होने के बाद से डेरा अनुयायी भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसके चलते भाजपा को इस चुनाव में डेरा अनुयायियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं रामपाल के समर्थक भी भाजपा से नाराज चल रहे हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में डेरा के अनुयायियों की संख्या लगभग एक लाख के करीब है, वहीं रामपाल के समर्थकों की संख्या लगभग 40 हजार के करीब है। डेरा के अनुयायी 29 अप्रैल को सिरसा डेरे में स्थापना दिवस के बहाने बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर चुनावी रणनीति तय करेंगे।
सोनीपत लोकसभा में अभी तक 11 बार चुनाव
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से 1980,1984 में दो बार पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल भी चुनाव लड़ चुके हैं। देवीलाल सिर्फ 1980 में ही चुनाव जीते थे। इस बार ताऊ के परिवार से 35 साल बाद सोनीपत से उनके प्रपौत्र दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे। सोनीपत लोकसभा में अभी तक 11 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें 9 बार जाट उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि दो बार गैट जाट ब्राह्मण उम्मीदवार को कामयाबी मिली है। पहली बार 1996 में अरविंद शर्मा सोनीपत से निर्दलीय चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी, जबकि दूसरी बार 2014 में रमेश चंद्र कौशिक विजयी रहे। सोनीपत लोकसभा सीट पर पिछले पांच चुनाव से कांग्रेस हर बार अपना प्रत्याशी बदल देती है, यानी पुराने उम्मीदवार को दोबारा इस सीट से मौका नहीं मिलता है। 2014 में जगबीर मलिक को टिकट दिया गया था। इससे पहले 2009 में जितेंद्र मलिक को, जबकि 2004 में धर्मपाल मलिक, 1999 में चिरंजी लाल शर्मा और 1998 में बलबीर सिंह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। इस बार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार बने हैं। वर्ष 1972 में सोनीपत जिला बना। इससे पहले सोनीपत रोहतक जिले की तहसील हुआ करती थी। यहां की 83 प्रतिशत हिस्से में खेती होती है।
100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 247 मतदाता
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में इस बार 247 मतदाता ऐसे हैं जो 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा 756007 मतदाता 70 वर्ष और 24831 मतदाता 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। वर्ष 1977 में जब यहां पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए तो मात्र पांच प्रत्याशी ही मैदान में थे, जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसके बाद वर्ष 1999 में यहां से छह उम्मीदवारों ने ही चुनाव लड़ा था, जबकि वर्ष 1996 में सबसे अधिक 28 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां से पांच बार ऐसा मौका आया है जब 20 या उससे अधिक प्रत्याशी चुनााव मैदान में खड़े थे।
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से अब तक एक भी महिला संसद में नहीं पहुंच पाई है।
1977 के पहले चुनाव के बाद किसी भी पार्टी ने यहां से किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। वर्ष 1977 में कांग्रेस पार्टी की ओर से सुभाषिनी चुनाव मैदान में थी, लेकिन इमरजेंसी को लेकर लोगों के गुस्से का सामना उन्हें भी करना पड़ा और भारतीय लोकदल के मुखत्यार सिंह ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में अब तक दो बार ऐसा मौका आया है जब हार-जीत का अंतर दो लाख या उससे ज्यादा रहा है। पहली बार हुए चुनाव में मुखत्यार सिंह ने कांग्रेस के सुभाषिनी को 280233 मतों के अंतर से हराया था, जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसके बाद किशन सिंह सांगवान ही वर्ष 1999 में कांग्रेस को चिरंजी लाल को 266138 वोटों से हराकर इसके करीब पहुंचने का प्रयास किया था।
|
KALAM KE SIPAHI ਕਲਾਮ ਕੇ ਸਿਪਾਹੀ કલમ કે સિપાહી কলাম কে সিপাহী कलम के सिपाही کلام کے سپاہی
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019
डेरा व रामपाल अनुयायियों की नाराजगी भाजपा पर पड़ सकती है भारी
सोनीपत में इस बार मुकाबला होगा कड़ा
बीजेपी ने रमेश कौशिक को मैदान में दोबारा उतारायहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने
जींद, 19 अप्रेल (नरेंद्र कुंडू) : हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सीट कुछ खास रहने वाली है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है वहीं अन्य पार्टियां अभी इंतजार में हैं। बीजेपी ने आज ही मौजूदा सांसद रमेश कौशिक पर दोबारा विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही है। सोनीपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली लोकसभा चुनाव में बाजी मार ली थी। जाटलैंड की इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कौशिक यानी ब्राह्मण नेता ने बाजी मार ली थी। इस बार मुकाबला इस सीट पर कड़ा होने की संभावना है। इधर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं। हरियाणा का वह लोकसभा क्षेत्र है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही कुछ हद तक मजबूत रहा है। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीते जिनमें से दो बार वे भाजपा की टिकट पर लड़े थे। फरीदाबाद के अलावा यह इकलौती लोकसभा सीट है जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीते। दरअसल किशन सिंह सांगवान लोकदल के नेता थे और 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल की टिकट पर सांसद बने थे लेकिन 1999 में भाजपा से गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा को दे दी गई। चुनाव लडऩे के लिए किशन सिंह सांगवान भाजपा में चले गए और अगले दोनों चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीते। 2004 में चुनी गई लोकसभा में तो वे हरियाणा से भाजपा के अकेले सांसद थे। सोनीपत सीट जाट नेताओं के दबदबे वाली सीट रही है और सिर्फ 1996 में अरविंद शर्मा ही अन्य जाति से सांसद बने थे। 2014 में रमेश कौशिक ने एक बार फिर जाटलैंड की इस सीट में ब्राह्मण नेतृत्व की वापसी करवाई। इनके अलावा यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने हैं। सोनीपत लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा झज्जर लोकसभा सीट में था जो 1951 से 1971 तक रही। झज्जर सीट से वरिष्ठ नेता और चै देवीलाल के साथी रहे प्रो शेर सिंह दो बार सांसद बने थे। बाद में चै देवीलाल भी 1980 में सोनीपत सीट से सांसद बने। देवीलाल को 1983 उपचुनाव और 1984 लोकसभा आम चुनाव में सोनीपत से हार का सामना भी करना पड़ा। चै भजनलाल के करीबी रहे धर्मपाल मलिक भी यहां से दो बार (1984, 1991) सांसद बने। मौजूदा समय में सोनीपत लोकसभा में पूरा सोनीपत जिला और जींद जिले के सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक रमेश कौशिक को टिकट दी जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। रमेश कौशिक 1996 में सोनीपत जिले की कैलाना सीट से हविपा के और 2005 में सोनीपत जिले की ही राई सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे। रमेश कौशिक को लोकसभा की टिकट मिलना यहां के पुराने भाजपाईयों को लिए हैरानी का विषय था लेकिन कौशिक ने जल्द ही ज्यादातर को राजी कर लिया। मोदी लहर के सहारे कौशिक ने यहां के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक को कुल 35.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2009 में भाजपा की टिकट पर लड़े किशन सिंह सांगवान को करीब 25: वोट ही मिले थे। उनकी जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8: की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। कांग्रेस के गढ़ और इनेलो के मजबूत कार्यकर्ताओं वाले इस क्षेत्र में रमेश कौशिक की जीत एक महत्वपूर्ण घटना रही।कांग्रेस पार्टी ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा की टिकट दी थी। जगबीर मलिक पहली बार 1996 में गोहाना से ही विधायक बने थे और उन्होंने समता पार्टी के किशन सिंह सांगवान को हराया था। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में मलिक को गोहाना में इनेलो के राजकुमार सैणी से हार देखनी पड़ी थी। जगबीर मलिक दोबारा 2008 में उस वक्त विधायक बने जब धर्मपाल मलिक कांग्रेस छोड़ हजका में चले गए थे और गोहाना में उपचुनाव हुआ था। इसके बाद 2009 में वे फिर से गोहाना से ही विधायक बने।2009 में सोनीपत से सांसद बने जितेंद्र मलिक के इस बार चुनाव लडऩे से मना कर देने और गन्नौर से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ही छोड़ देने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जगबीर मलिक को टिकट थमा दी। चुनाव के समय सोनीपत शहर को छोड़कर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे और यही स्थिति 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी बनी रही। इन्हीं 5 सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती। इस पैमाने पर यह लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा स्तर पर सबसे ज्यादा संतोषजनक रहा।रोहतक क्षेत्र में भी कांग्रेस अपनी सभी सीटें नहीं बचा सकी थी। जगबीर मलिक को खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि गन्नौर, राई और सोनीपत में वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें जींद, जुलाना और सफीदों में काफी कम वोट मिले। चुनाव में जगबीर मलिक ने 27.37: वोट लिए जबकि 2009 में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र मलिक को 47.57: वोट मिले थे। वोटों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की यह कमी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला पहलू थी। इनेलो की तरफ से सोनीपत सीट पर लोकसभा उम्मीदवार थे पदम सिंह दहिया जो काफी समय से सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान थे। पदम दहिया 2000 में रोहट सीट से विधायक बने थे जिसे बाद में खत्म कर खरखौदा आरक्षित सीट बना दी गई। पदम सिंह ने रोहट से 1996 और 2005 के चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती। पदम दहिया को जुलाना सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि सफीदों, बरोदा, खरखौदा सीटों पर वे दूसरे नंबर पर रहे। दहिया को सोनीपत और गोहाना सीटों पर काफी कम वोट मिले। उन्हें मिले वोट कुल मतदान का 26.83: था और वे जगबीर मलिक से कुछ वोट कम मिलने की वजह से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इस चुनाव में इनेलो के लिए संतोष की बात यह रही कि उनका उम्मीदवार कहीं भी तीसरे स्थान पर नहीं खिसका। पदम दहिया को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले या दूसरे नंबर के वोट मिले। 2009 में इनेलो ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था और इनेलो-भाजपा गठबंधन के यहां उम्मीदवार किशन सिंह सांगवान थे। अब 2014 में इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार रहे पदम सिंह दहिया ने अपना पाला बदलकर जेजेपी का दामन थाम लिया है।सोनीपत सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह ठेकेदार थे जिन्होंने करीब 50 हजार वोट लिए और वे चौथे स्थान पर रहे। जय सिंह को सर्वाधिक 8666 वोट सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से मिले। सोनीपत लोकसभा सीट पर 2014 में विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के रमेश कौशिक, कांग्रेस के जगबीर मलिक और इनेलो के पदम सिंह दहिया का यह पहला लोकसभा चुनाव था। खास बात यह भी है कि तीनों ही हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। यह बात भी दिलचस्प रही कि सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट काफी घटे जबकि विधानसभा चुनाव आते ही यहां के लोगों ने कांग्रेस को फिर से 5 सीटें दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां पर मुकाबला इसलिए भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में उतरने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच हरियाणा में नई पार्टी आई जेजेपी भी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यहां पर जेजेपी के दिग्गज नेता इस जाटलैंड में अपनी छाप छोडऩे के लिए मेहनत कर रहे हैं।
रोचक होगा सोनीपत लोकसभा का मुकाबला
कांग्रेस व जजपा प्रत्याशियों की घोषणा से बढ़ी भाजपा की मुश्किलें
मोदी लहर में भी रमेश कौशिक 9 विधानसभा में से महज पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही बना पाए थे बढ़त
जींद, 22 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला काफी रौचक होगा। कांग्रेस व जजपा द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व जजपा से दिग्विजय चौटाला को टिकट दिए जाने के बाद सोनीपत लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गई है। क्योंकि सोनीपत जिले में कांग्रेस तथा जींद जिले में जजपा काफी मजबूत स्थित में है। वहीं जींद जिले के कई गांवों में ग्रामीणों द्वारा सांसद रमेश कौशिक का विरोध होने तथा कांग्रेस की टिकट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव मैदान में आने से भाजपा की मुश्किलें ओर बढ़ गई हैं। इसका दूसरा मुख्य कारण यह भी है कि 2014 के चुनाव में मोदी लहर में भी रमेश कौशिक 9 विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ सोनीपत, गन्नोर, राई, सफीदों व जींद पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही बढ़त बना पाए थे। इसके अलावा अगर देखा जाए तो 2014 के लोकसभा चुनाव के पांच माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में सोनीपत शहर को छोड़कर सोनीपत जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस ने दोबारा जीती हासिल की। जींद जिले के गांवों में सांसद का विरोध होने तथा सोनीपत क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभाव होने के कारण भी इस बार सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का रण भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। उधर से जजपा ने भी युवा चेहरे पर दांव खेला है। सोनीपत लोकसभा से जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला जींद उपचुनाव में 37 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
मोदी लहर में भाजपा को पांच विधानसभा सीटों पर ही मिल पाई थी बढ़त
मोदी लहर के सहारे रमेश कौशिक ने सोनीपत लोकसभा के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। सोनीपत के बाकि पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने दोबारा से जीत हासिल की थी। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक की जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8 प्रतिशत की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। वहीं लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पर इनैलो पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती।
सोनीपत लोकसभा में 11 चुनाव में तीन बार कांग्रेस व तीन बार भाजपा का रहा है कब्जा
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में अब तक हुए 11 चुनावों में तीन बार कांग्रेस व तीन बार भाजपा का कब्जा रहा है। जबकि एक-एक बार जनता पार्टी, जनता पार्टी (एस), जनता दल, हरियाणा लोकदल व आजाद उम्मीदवार विजयी होकर लोकसभा पहुंचे हैं। 1984 में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल मलिक 2941 सबसे कम वोटों से व 1977 के चुनाव में जनता पार्टी उम्मीदवार मुख्यत्यार सिंह 280223 सबसे ज्यादा वोटों के अंतराल से विजयी घोषित हुए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से किशन सिंह सांगवान लगातार तीन बार व धर्मपाल मलिक दो बार जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। मुख्यत्यार सिंह, देवीलाल, कपिल देव शास्त्री, अरविंद कुमार, जितेंद्र मलिक व रमेश कौशिक ने एक-एक बार प्रतिनिधित्व किया है।
बॉक्स
विधानसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस इनैलो बसापा आप नोटा
गनौर 37218 33180 29077 1883 3777 180
राई 34932 29978 29610 2344 5740 238
खरखौदा 24426 32912 28081 1770 3651 182
सोनीपत 57832 28559 15480 2449 8666 769
गोहाना 33726 35466 28395 2183 5300 224
बरोदा 26110 43439 29817 2811 4269 171
जुलाना 33960 23632 41895 3172 6093 156
सफीदों 47986 25770 32067 4277 4011 183
जींद 50789 16791 29862 3213 7058 298
पोस्टल मत 224 62 120 1 32 2
कुल 347203 269789 264404 24103 58597 2403
Attachments area
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019
सोनीपत में इस बार मुकाबला होगा कड़ा
बीजेपी ने रमेश कौशिक को मैदान में दोबारा उतारा
यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने
जींद, 19 अप्रेल (नरेंद्र कुंडू) : हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सीट कुछ खास रहने वाली है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है वहीं अन्य पार्टियां अभी इंतजार में हैं। बीजेपी ने आज ही मौजूदा सांसद रमेश कौशिक पर दोबारा विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही है। सोनीपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली लोकसभा चुनाव में बाजी मार ली थी। जाटलैंड की इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कौशिक यानी ब्राह्मण नेता ने बाजी मार ली थी। इस बार मुकाबला इस सीट पर कड़ा होने की संभावना है। इधर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं। हरियाणा का वह लोकसभा क्षेत्र है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही कुछ हद तक मजबूत रहा है। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीते जिनमें से दो बार वे भाजपा की टिकट पर लड़े थे। फरीदाबाद के अलावा यह इकलौती लोकसभा सीट है जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीते। दरअसल किशन सिंह सांगवान लोकदल के नेता थे और 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल की टिकट पर सांसद बने थे लेकिन 1999 में भाजपा से गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा को दे दी गई। चुनाव लडऩे के लिए किशन सिंह सांगवान भाजपा में चले गए और अगले दोनों चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीते। 2004 में चुनी गई लोकसभा में तो वे हरियाणा से भाजपा के अकेले सांसद थे। सोनीपत सीट जाट नेताओं के दबदबे वाली सीट रही है और सिर्फ 1996 में अरविंद शर्मा ही अन्य जाति से सांसद बने थे। 2014 में रमेश कौशिक ने एक बार फिर जाटलैंड की इस सीट में ब्राह्मण नेतृत्व की वापसी करवाई। इनके अलावा यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने हैं। सोनीपत लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा झज्जर लोकसभा सीट में था जो 1951 से 1971 तक रही। झज्जर सीट से वरिष्ठ नेता और चै देवीलाल के साथी रहे प्रो शेर सिंह दो बार सांसद बने थे। बाद में चै देवीलाल भी 1980 में सोनीपत सीट से सांसद बने। देवीलाल को 1983 उपचुनाव और 1984 लोकसभा आम चुनाव में सोनीपत से हार का सामना भी करना पड़ा। चै भजनलाल के करीबी रहे धर्मपाल मलिक भी यहां से दो बार (1984, 1991) सांसद बने। मौजूदा समय में सोनीपत लोकसभा में पूरा सोनीपत जिला और जींद जिले के सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक रमेश कौशिक को टिकट दी जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। रमेश कौशिक 1996 में सोनीपत जिले की कैलाना सीट से हविपा के और 2005 में सोनीपत जिले की ही राई सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे। रमेश कौशिक को लोकसभा की टिकट मिलना यहां के पुराने भाजपाईयों को लिए हैरानी का विषय था लेकिन कौशिक ने जल्द ही ज्यादातर को राजी कर लिया। मोदी लहर के सहारे कौशिक ने यहां के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक को कुल 35.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2009 में भाजपा की टिकट पर लड़े किशन सिंह सांगवान को करीब 25: वोट ही मिले थे। उनकी जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8: की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। कांग्रेस के गढ़ और इनेलो के मजबूत कार्यकर्ताओं वाले इस क्षेत्र में रमेश कौशिक की जीत एक महत्वपूर्ण घटना रही।कांग्रेस पार्टी ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा की टिकट दी थी। जगबीर मलिक पहली बार 1996 में गोहाना से ही विधायक बने थे और उन्होंने समता पार्टी के किशन सिंह सांगवान को हराया था। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में मलिक को गोहाना में इनेलो के राजकुमार सैणी से हार देखनी पड़ी थी। जगबीर मलिक दोबारा 2008 में उस वक्त विधायक बने जब धर्मपाल मलिक कांग्रेस छोड़ हजका में चले गए थे और गोहाना में उपचुनाव हुआ था। इसके बाद 2009 में वे फिर से गोहाना से ही विधायक बने।2009 में सोनीपत से सांसद बने जितेंद्र मलिक के इस बार चुनाव लडऩे से मना कर देने और गन्नौर से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ही छोड़ देने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जगबीर मलिक को टिकट थमा दी। चुनाव के समय सोनीपत शहर को छोड़कर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे और यही स्थिति 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी बनी रही। इन्हीं 5 सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती। इस पैमाने पर यह लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा स्तर पर सबसे ज्यादा संतोषजनक रहा।रोहतक क्षेत्र में भी कांग्रेस अपनी सभी सीटें नहीं बचा सकी थी। जगबीर मलिक को खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि गन्नौर, राई और सोनीपत में वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें जींद, जुलाना और सफीदों में काफी कम वोट मिले। चुनाव में जगबीर मलिक ने 27.37: वोट लिए जबकि 2009 में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र मलिक को 47.57: वोट मिले थे। वोटों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की यह कमी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला पहलू थी। इनेलो की तरफ से सोनीपत सीट पर लोकसभा उम्मीदवार थे पदम सिंह दहिया जो काफी समय से सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान थे। पदम दहिया 2000 में रोहट सीट से विधायक बने थे जिसे बाद में खत्म कर खरखौदा आरक्षित सीट बना दी गई। पदम सिंह ने रोहट से 1996 और 2005 के चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती। पदम दहिया को जुलाना सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि सफीदों, बरोदा, खरखौदा सीटों पर वे दूसरे नंबर पर रहे। दहिया को सोनीपत और गोहाना सीटों पर काफी कम वोट मिले। उन्हें मिले वोट कुल मतदान का 26.83: था और वे जगबीर मलिक से कुछ वोट कम मिलने की वजह से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इस चुनाव में इनेलो के लिए संतोष की बात यह रही कि उनका उम्मीदवार कहीं भी तीसरे स्थान पर नहीं खिसका। पदम दहिया को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले या दूसरे नंबर के वोट मिले। 2009 में इनेलो ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था और इनेलो-भाजपा गठबंधन के यहां उम्मीदवार किशन सिंह सांगवान थे। अब 2014 में इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार रहे पदम सिंह दहिया ने अपना पाला बदलकर जेजेपी का दामन थाम लिया है।सोनीपत सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह ठेकेदार थे जिन्होंने करीब 50 हजार वोट लिए और वे चौथे स्थान पर रहे। जय सिंह को सर्वाधिक 8666 वोट सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से मिले। सोनीपत लोकसभा सीट पर 2014 में विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के रमेश कौशिक, कांग्रेस के जगबीर मलिक और इनेलो के पदम सिंह दहिया का यह पहला लोकसभा चुनाव था। खास बात यह भी है कि तीनों ही हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। यह बात भी दिलचस्प रही कि सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट काफी घटे जबकि विधानसभा चुनाव आते ही यहां के लोगों ने कांग्रेस को फिर से 5 सीटें दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां पर मुकाबला इसलिए भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में उतरने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच हरियाणा में नई पार्टी आई जेजेपी भी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यहां पर जेजेपी के दिग्गज नेता इस जाटलैंड में अपनी छाप छोडऩे के लिए मेहनत कर रहे हैं।
सोनीपत में इस बार मुकाबला होगा कड़ा
बीजेपी ने रमेश कौशिक को मैदान में दोबारा उतारा
यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने
-अशोक छाबड़ा-
जींद। हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा की सीट कुछ खास रहने वाली है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है वहीं अन्य पार्टियां अभी इंतजार में हैं। बीजेपी ने आज ही मौजूदा सांसद रमेश कौशिक पर दोबारा विश्वास जताया है वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं जोरों-शोरों से चल रही है। सोनीपत लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पिछली लोकसभा चुनाव में बाजी मार ली थी। जाटलैंड की इस सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में कौशिक यानी ब्राह्मण नेता ने बाजी मार ली थी। इस बार मुकाबला इस सीट पर कड़ा होने की संभावना है। इधर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के संकेत दिये हैं। हरियाणा का वह लोकसभा क्षेत्र है जो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से ही कुछ हद तक मजबूत रहा है। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीते जिनमें से दो बार वे भाजपा की टिकट पर लड़े थे। फरीदाबाद के अलावा यह इकलौती लोकसभा सीट है जहां भाजपा ने लगातार दो चुनाव जीते। दरअसल किशन सिंह सांगवान लोकदल के नेता थे और 1998 में यहां से हरियाणा लोकदल की टिकट पर सांसद बने थे लेकिन 1999 में भाजपा से गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा को दे दी गई। चुनाव लडऩे के लिए किशन सिंह सांगवान भाजपा में चले गए और अगले दोनों चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीते। 2004 में चुनी गई लोकसभा में तो वे हरियाणा से भाजपा के अकेले सांसद थे। सोनीपत सीट जाट नेताओं के दबदबे वाली सीट रही है और सिर्फ 1996 में अरविंद शर्मा ही अन्य जाति से सांसद बने थे। 2014 में रमेश कौशिक ने एक बार फिर जाटलैंड की इस सीट में ब्राह्मण नेतृत्व की वापसी करवाई। इनके अलावा यहां हुए 12 चुनावों में से 10 बार जाट ही सांसद बने हैं। सोनीपत लोकसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा झज्जर लोकसभा सीट में था जो 1951 से 1971 तक रही। झज्जर सीट से वरिष्ठ नेता और चै देवीलाल के साथी रहे प्रो शेर सिंह दो बार सांसद बने थे। बाद में चै देवीलाल भी 1980 में सोनीपत सीट से सांसद बने। देवीलाल को 1983 उपचुनाव और 1984 लोकसभा आम चुनाव में सोनीपत से हार का सामना भी करना पड़ा। चै भजनलाल के करीबी रहे धर्मपाल मलिक भी यहां से दो बार (1984, 1991) सांसद बने। मौजूदा समय में सोनीपत लोकसभा में पूरा सोनीपत जिला और जींद जिले के सफीदों, जींद और जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2014 चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक रमेश कौशिक को टिकट दी जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। रमेश कौशिक 1996 में सोनीपत जिले की कैलाना सीट से हविपा के और 2005 में सोनीपत जिले की ही राई सीट से कांग्रेस के विधायक बने थे। रमेश कौशिक को लोकसभा की टिकट मिलना यहां के पुराने भाजपाईयों को लिए हैरानी का विषय था लेकिन कौशिक ने जल्द ही ज्यादातर को राजी कर लिया। मोदी लहर के सहारे कौशिक ने यहां के गन्नौर, राई, सोनीपत, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट लिए जबकि खरखौदा और बरोदा में उन्हें कांग्रेस और इनेलो के मुकाबले कम वोट मिले। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र ने तो उन्हें लगभग 30 हजार वोटों की बढ़त दी। विशेष बात यह रही कि चुनाव के वक्त भी इस क्षेत्र में सिर्फ सोनीपत सीट से ही भाजपा का विधायक था और 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ सोनीपत से ही भाजपा जीती। इस लिहाज से देखें तो विधानसभा के स्तर पर यह भाजपा के लिए न्यूनतम सुधार वाला क्षेत्र रहा। रमेश कौशिक को कुल 35.23 प्रतिशत वोट मिले जबकि 2009 में भाजपा की टिकट पर लड़े किशन सिंह सांगवान को करीब 25: वोट ही मिले थे। उनकी जीत करीब 77 हजार वोटों यानी लगभग 8: की रही जो हरियाणा में जीते भाजपा उम्मीदवारों में सबसे कम थी। कांग्रेस के गढ़ और इनेलो के मजबूत कार्यकर्ताओं वाले इस क्षेत्र में रमेश कौशिक की जीत एक महत्वपूर्ण घटना रही।कांग्रेस पार्टी ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा की टिकट दी थी। जगबीर मलिक पहली बार 1996 में गोहाना से ही विधायक बने थे और उन्होंने समता पार्टी के किशन सिंह सांगवान को हराया था। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में मलिक को गोहाना में इनेलो के राजकुमार सैणी से हार देखनी पड़ी थी। जगबीर मलिक दोबारा 2008 में उस वक्त विधायक बने जब धर्मपाल मलिक कांग्रेस छोड़ हजका में चले गए थे और गोहाना में उपचुनाव हुआ था। इसके बाद 2009 में वे फिर से गोहाना से ही विधायक बने।2009 में सोनीपत से सांसद बने जितेंद्र मलिक के इस बार चुनाव लडऩे से मना कर देने और गन्नौर से विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ही छोड़ देने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जगबीर मलिक को टिकट थमा दी। चुनाव के समय सोनीपत शहर को छोड़कर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे और यही स्थिति 5 माह बाद हुए विधानसभा चुनावों में भी बनी रही। इन्हीं 5 सीटों पर कांग्रेस दोबारा जीती। इस पैमाने पर यह लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा स्तर पर सबसे ज्यादा संतोषजनक रहा।रोहतक क्षेत्र में भी कांग्रेस अपनी सभी सीटें नहीं बचा सकी थी। जगबीर मलिक को खरखौदा, गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि गन्नौर, राई और सोनीपत में वे दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें जींद, जुलाना और सफीदों में काफी कम वोट मिले। चुनाव में जगबीर मलिक ने 27.37: वोट लिए जबकि 2009 में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र मलिक को 47.57: वोट मिले थे। वोटों की संख्या में लगभग 40 फीसदी की यह कमी कांग्रेस के लिए चुनौती वाला पहलू थी। इनेलो की तरफ से सोनीपत सीट पर लोकसभा उम्मीदवार थे पदम सिंह दहिया जो काफी समय से सोनीपत जिले के पार्टी प्रधान थे। पदम दहिया 2000 में रोहट सीट से विधायक बने थे जिसे बाद में खत्म कर खरखौदा आरक्षित सीट बना दी गई। पदम सिंह ने रोहट से 1996 और 2005 के चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे। लोकसभा चुनाव के समय इस क्षेत्र में जींद जिले की तीनों सीटों सफीदों, जींद और जुलाना में इनेलो के विधायक थे जिनमें से जींद और जुलाना सीटें पार्टी ने अक्तूबर 2014 के चुनाव में फिर से जीती। पदम दहिया को जुलाना सीट पर सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि सफीदों, बरोदा, खरखौदा सीटों पर वे दूसरे नंबर पर रहे। दहिया को सोनीपत और गोहाना सीटों पर काफी कम वोट मिले। उन्हें मिले वोट कुल मतदान का 26.83: था और वे जगबीर मलिक से कुछ वोट कम मिलने की वजह से तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। इस चुनाव में इनेलो के लिए संतोष की बात यह रही कि उनका उम्मीदवार कहीं भी तीसरे स्थान पर नहीं खिसका। पदम दहिया को सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले या दूसरे नंबर के वोट मिले। 2009 में इनेलो ने इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था और इनेलो-भाजपा गठबंधन के यहां उम्मीदवार किशन सिंह सांगवान थे। अब 2014 में इनेलो के लोकसभा उम्मीदवार रहे पदम सिंह दहिया ने अपना पाला बदलकर जेजेपी का दामन थाम लिया है।सोनीपत सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह ठेकेदार थे जिन्होंने करीब 50 हजार वोट लिए और वे चौथे स्थान पर रहे। जय सिंह को सर्वाधिक 8666 वोट सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से मिले। सोनीपत लोकसभा सीट पर 2014 में विशेष बात यह रही कि सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के रमेश कौशिक, कांग्रेस के जगबीर मलिक और इनेलो के पदम सिंह दहिया का यह पहला लोकसभा चुनाव था। खास बात यह भी है कि तीनों ही हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। यह बात भी दिलचस्प रही कि सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वोट काफी घटे जबकि विधानसभा चुनाव आते ही यहां के लोगों ने कांग्रेस को फिर से 5 सीटें दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां पर मुकाबला इसलिए भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि इस सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में उतरने की संभावना है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबले के बीच हरियाणा में नई पार्टी आई जेजेपी भी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यहां पर जेजेपी के दिग्गज नेता इस जाटलैंड में अपनी छाप छोडऩे के लिए मेहनत कर रहे हैं।
लालों की धरती पर सियासी घमासान
आइएएस बेटे बृजेन्द्र सिंह को टिकट मिलने के बाद बीरेन्द्र सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर
जींद, 18 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- 2019 में हरियाणा में माहौल कुछ अलग है। सियासी गतिविधियों के चलते हरियाणा राष्ट्रीय फलक पर सुर्खियों में है। इस सबके बीच केंद्रीय मंत्री पद से बेटे के लिए बीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से सियासी माहौल गर्मा गया है। भाजपा को छोड़कर अभी तक किसी भी दल ने राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की, बावजूद इसके यहां का सियासी पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह की राजनीति में एंट्री कराने के लिए पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए तो ताऊ देवीलाल के खानदान के दो बड़े चिराग अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला के आमने-सामने डटने से यहां की सियासी जमीन एकाएक गरम हो गई है। हरियाणा में देवीलाल,बंसीलाल और भजनलाल के राजनीतिक वारिस एकदूसरे के खिलाफ ताल ठोंकने को तैयार हैं। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। भाजपा ने सभी और कांग्रेस ने छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
राज्य में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठजोड़ हो चुका है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप तीन तथा देवीलाल के पड़पोते सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी सात लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन की कोशिश है कि किसी तरह भाजपा के विरुद्ध महागठबंधन तैयार कर कांग्रेस को भी इसमें शामिल कर लिया जाए। इस प्रयास के चलते न तो कांग्रेस अभी अपनी चार लोकसभा सीटें घोषित कर पा रही और न ही आप व जेजेपी के गठबंधन ने सीटों का बंटवारा किया है।
राज्य में बसपा और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच पहले ही गठजोड़ है। दलित व ओबीसी का यह गठजोड़ दूसरे दलों की चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है,लेकिन बसपा के हाथी की चाल टेढ़ी होने से इसके जेजेपी के साथ जाने की संभावना बनी हुई है। भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर पर फरीदाबाद में और राव इंद्रजीत पर गुरुग्राम में फिर से दांव खेला है। कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को भाजपा ने रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के विरुद्ध प्रत्याशी बनाया है। बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार में टिकट दिया गया है। हरियाणा के रण की अभी तक खास बात यह है कि देवीलाल,भजनलाल और बंसीलाल के खानदान के राजनीतिक वारिस चुनाव लड़ रहे हैं। देवीलाल के परिवार की जंग किसी से छिपी नहीं है। देवीलाल के बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी राजनीतिक विरासत छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला को सौंप रखी है। चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह और पोते दुष्यंत चौटाला अलग जननायक जनता पार्टी बना चुके हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोंक रही हैं। उनकी मां किरण चौधरी कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं। बंसीलाल के परिवार की राजनीतिक लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन लंबे अरसे बाद यह पहला मौका आने वाला है, जब श्रुति चौधरी को अपने ताऊ रणबीर महेंद्रा और फूफा सोमवार सिंह का साथ मिलने वाला है। इसी तरह भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई हिसार संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। गैर जाटों की राजनीति करने वाले कुलदीप बिश्नोई ने पिछले दिनों जाट नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व स्वीकार करने से साफ इन्कार कर दिया था। कुलदीप अपने बेटे भव्य बिश्नोई की लांचिंग कराने की तैयारी में हैं। वह पिछले दिनों विदेश में अपना इलाज कराकर लौटे हैं। लिहाजा वह हिसार में अपने बेटे भव्य के लिए कांग्रेस की टिकट की पैरवी कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा अंबाला से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, तो दूसरी ओर नवीन जिंदल किसी 'अनजाने दबाव' में कुरुक्षेत्र से चुनाव लडऩे से इन्कार कर रहे हैं। बीरेंद्र सिंह के चौंकाने वाले फैसले के साथ ही हरियाणा की सियासत में काफी कुछ चौंकाने वाला चल रहा है हरियाणा का यह चुनाव देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला,पोते अभय चौटाला, बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी, छोटू राम के नाती बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह और भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।
हिसार से ही पहला चुनाव लड़ा था पिता ने अब बेटे के राजनीतिक भविष्य का इंतजार
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता के आई.ए.एस. बेटे बृजेंद्र सिंह को भाजपा द्वारा हिसार से लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही यह अजीब संयोग जुड़ गया है कि वह लोकसभा का पहला चुनाव उसी हिसार संसदीय क्षेत्र से लडऩे जा रहे हैं, जिससे उनके पिता बीरेंद्र सिंह ने 1984 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था तब उनका मुकाबला ओमप्रकाश चौटाला से हुआ था जिसमें बीरेंद्र सिंह विजयी हुए थे। बाद में बीरेंद्र सिंह ने 1989 में जनता दल के जयप्रकाश के हाथों हिसार से लोकसभा चुनाव हार गए थे। 1999 में भी उन्हें कांग्रेस ने हिसार से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह तब भी चुनाव हार गए थे। हिसार में अब बृजेंद्र सिंह से ज्यादा उनके पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं उनकी विधायक माता प्रेमलता की प्रतिष्ठा दाव पर रहेगी। 2004 के लोकसभा चुनावों के बाद हुए परिसीमन के बाद यह पहला मौका है,जब जींद जिले के किसी नेता को किसी प्रमुख दल ने हिसार से प्रत्याशी बनाने की हिम्मत दिखाई है। बृजेंद्र सिंह की राजनीति में यह पहली पारी है व पहली पारी में ही वह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बृजेंद्र सिंह की जीत को बीरेंद्र सिंह की जीत माना जाएगा तो उनकी हार सीधे बीरेंद्र सिंह की हार होगी। बीरेंद्र सिंह प्रदेश की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। 42 साल उन्होंने कांग्रेस की राजनीति की। अब 2014 से वह भाजपा में हैं।
पिता के ‘बलिदान’ से बेटे के राजनीतिक सफर की शुरूआत
दीनबंधु छोटू राम व बीरेंद्र सिंह की राजनीतिक विरासत संभालेंगे बृजेंद्र सिंह
21 साल की सेवाओं के बाद 13 साल पहले ही सरकारी सेवाओं को कहा अलविदा
जींद, 14 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- हरियाणा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की अगली पीढ़ी ने परिवार की राजनीतिक विरासत संभाली है। बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेेटे बृजेंद्र सिंह हिसार सीट से लोकसभा चुनाव में उतर कर अपना राजनीतिक सफर शुरू करेंगे। उनका यह सफर पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह के केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे के ‘बलिदान’ से शुरू हुआ है। अब हिसार की जनता बृजेंद्र के राजनीतिक तकदीर का फैसला करेगी, लेकिन वह दीनबंधु सर छोटूराम की राजनीति विरासत की अगली कड़ी बन गए हैं। आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह रिटायरमेंट से करीब 13 साल पहले ही नौकरी छोडक़र सक्रिय राजनीति में आए हैं। वह चंडीगढ़, फरीदाबाद और पंचकूला में जिला उपायुक्त (डीसी) रह चुके बृजेंद्र सिंह ने 21 साल की सेवाओं के बाद वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन कर दिया है। 73 साल के हो चुके चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में किसी पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन सक्रिय राजनीति करते रहेंगे। वैसे उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा अब भी जवान है। वह कहते हैैं कि सिर्फ विधायक या मंत्री बनकर रह जाने से काम नहीं चलता। राजनीति में इच्छाएं होना जरूरी है। राजनीति का यही पाठ वह अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को पढ़ा रहे हैैं। बृजेंद्र सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि वह आईएएस की नौकरी में सिर्फ इसलिए आए थे, ताकि कोई यह न कह सके कि नेता के बेटे को कुछ नहीं आता। राजनीति उनके खून में बसी है और अब वह आईएएस की नौकरी छोडक़र सक्रिय राजनीति करेंगे। उनकी मां प्रेमलता भी उचाना से भाजपा की विधायक हैैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह के अनुसार जिस तरह से उन्होंने अपने नाना दीनबंधू सर छोटू राम की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है, अब बृजेंद्र सिंह मेरी
राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा।
विदेश टूर की राशि जमा करानी पड़ेगी
आईएएस बृजेंद्र सिंह को तमाम क्लीयरेंस के बाद ही केंद्र व राज्य सरकार से वीआरएस मिलेगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों बृजेंद्र सिंह विदेश में एक साल के एजुकेशन टूर पर गए थे। अब चूंकि बृजेंद्र सिंह वीआरएस ले रहे हैैं तो इस पूरे टूर की खर्च राशि उन्हें जमा करानी पड़ सकती है।
21 साल दी सेवाएं, 13 साल की सर्विस अभी बाकी
बृजेंद्र सिंह हरियाणा काडर के 1998 बैच के आईएएस हैं। वर्ष 1972 में जन्मे बृजेंद्र सिंह चंडीगढ़, पंचकूला और फरीदाबाद में डीसी रहे और फिलहाल हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। चौधरी बीरेंद्र सिंह उन्हें एक दशक से राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत रहे थे। पिछले लोकसभा चुनावों में भी दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे और राज्यसभा सदस्य तथा केंद्रीय मंत्री बने। दो बच्चों के पिता बृजेंद्र सिंह अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा के टिकट पर राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे। उनकी रिटायरमेंट वर्ष 2032 में होनी थी।
पिता के बाद अब बेटे पर हिसार जीतने की जिम्मेदारी
भाजपा ने हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए बृजेंद्र सिंह को उतारा मैदान में
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से की राजनीति पारी की शुरूआत
जींद, 14 अप्रैल (नरेंद्र कुंडू):- हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उचाना हलका हिसार लोकसभा में आता है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हिसार से सांसद रह चुके हैं। 1984 में ओमप्रकाश चौटाला को हरा कर वो कांग्रेस की टिकट पर सांसद बने थे। बृजेंद्र सिंह के राजनीति में आने के कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा द्वारा हिसार से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पकड़ को भी साबित करना का काम किया है।
परीक्षा में ऑल इंडिया में पाया था 9वां स्थान
बृजेंद्र सिंह ने ऑल इंडिया में आईएएस परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आईएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिंग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद, चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड में एमडी है।
![]() |
भाजपा से टिकट मिलने के बाद बेटे बृजेंद्र सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। |
बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौंवी से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंबा रोड पर मॉर्डन स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी स्टेफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने शिक्षा ग्रहण की थी।
पत्नी एचडीएफसी बैंक में अधिकारी
बृजेंद्र सिंह की पत्नी जसमित सिंह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। दो बच्चे हंै। समरवीर आठवीं कक्षा का छात्र है तो बेटी कुदरत सिंह 12वीं कक्षा की छात्रा है। हरियाणा 1998 आईएएस बृजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2032 तक है। अब वो स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत भाजपा से करेंगे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)