सफीदों में आईएमटी बनाकर देंगे 50 हजार से ज्यादा रोजगार : सुभाष गांगोली

सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने भरा नामांकन
कांग्रेस की सरकार बनते ही गुंडागर्दी खत्म होगी और बदमाशों को हरियाणा छोड़ना पड़ेगा : सतपाल ब्रह्मचारी

नरेंद्र कुंडू  
जींद, 10 सितम्बर : सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने मंगलवार को दमखम के साथ अपना नामांकन दाखिल करवाया। उनके साथ सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, इसरना से निवर्तमान विधायक बलबीर वाल्मीकि सहित हलके के हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नामांकन भरने से पहले सफीदों की अनाज मंडी में जनसभा का आयोजन किया गया। सफीदों कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज भाजपा से हर वर्ग का मोह भंग हो चुका है। हर वर्ग परेशान है। आने वाला समय कांगे्रस का है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही फिर से लोगों को जनसुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सरकार आते ही सफीदों में आईएमटी बनवाने का काम करेंगे जिससे हलके में बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी। आईएमटी आने से 50 हजार से ज्यादा युवाओं कोरोजगार मिलेगा। कांगे्रस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। हर किसी को मान-सम्मान देती है। भूपेंद्र हुड्डा ही सभी का भला कर सकते हैं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली।
सुभाष गांगोली ने कहा कि सफीदों के हक की आवाज को लेकर उन्होंने विधानसभा में भी आवाज मुखर की। भाजपा सरकार ने सफीदों के साथ सौतेला व्यवहार किया और पैरामेडिकल कालेज को भी जींद ले गई। उन्होंने पैरामेडिकल कालेज के लिए आवाज बुलंद की। सुभाष गांगोली ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी नहीं थी, सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट था लेकिन आज लोग और उद्योगपति यहां से पलायन कर रहे हैं। लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा। सुभाष गांगोली ने कहा कि बेटियों पर जुल्म हो रहा है, खिलाड़ी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए जंतर-मंतर पर बैठे तो उन पर भी पुलसिया कार्रवाई करवाई गई। जबकि ये खिलाड़ी देश का गौरव हैं। वहीं देश की सुरक्षा में युवाओं का अहम योगदान है। युवा आर्मी में भर्ती होकर देश की रक्षा करता था। अब भाजपा सरकार ने स्थाई भर्ती की बजाय अग्रिवीर योजना के माध्यम से भर्ती शुरू कर दी है। इस दौरान शहीद होने वाले अग्निवीर को शहीद का दर्जा भी नहीं मिलता। महज तीन साल की नौकरी के बाद घर भेज दिया जाता है। जिसके बाद वह फिर से बेरोजगार हो जाता है। जो राशि उसे दी जाती है, वह घर या भविष्य बनाने लायक नहीं होती। उन जवानों की निष्ठा भी नहीं रहती। जो की देश के बड़ी चुनौती भविष्य में खड़ी होने जा रही है। रोजगार न होने के कारण युवा विदेशों की तरफ पलायन कर रहा है। कांग्रेस सरकार आते ही अग्रिवीर योजना को बंद कर आर्मी में स्थायी भर्ती की जाएगी।


जनसभा में उमड़ी भीड़।

कर्मचारियों, व्यापारियों, खिलाड़ियों पर लाठियां बरसाई गई : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी 

सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा के दस साल के राज को आप सब ने देख लिया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग को सडकों पर उतर कर अपने हक के लिए संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों, व्यापारियों, खिलाड़ियों ने अपनी आवाज उठाई तो उन पर लाठियां बरसाई गई। अब प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर दिखाने का रास्ता करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज आने के बाद गुंडागर्दी खत्म होगी और बदमाशों को हरियाणा छोड़ना पड़ेगा। कांग्रेस की गारंटीयों के साथ वोट के अपील की उन्होंने कहा प्रदेश में 2 लाख नौकरियां, प्रदेश में बुजुर्गों को 6000 पेंशन व 500 में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री गरीबों को 100-100 के गज के प्लांट के साथ प्रदेश में अनेक जनकल्याण योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में रखा कदम : धर्मपाल प्रजापत

सेवा भारती संस्था समाज के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है : डॉ. सुरेंद्र पाल

किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना ईगराह का मनबीर रेढ़ू