2014 से पहले होर्मुज संकट आ जाता तो देश संकट में आ जाता : नरेंद्र मोदी
--कांग्रेस के 90 साल के शासनकाल में महज 30 प्रतिशत ही पाया रेलवे का बिजलीकरण
--भाजपा सरकार ने पिछले 12
साल में रेलवे का किया 100 प्रतिशत बिजलीकरण
--कहा, मोदी समस्या का
समाधान खोजता है, मोदी है तो मुमकिन है
सवेरा न्यूज/नरेंद्र कुंडू
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने कहा कि मोदी केवल समस्या को नहीं देखता, समस्या के साथ-साथ समाधान भी
खोजता है। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि भारत ने हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत कर एक बड़ा कदम
उठाया है। अभी जींद से सोनीपत के लिए चली इस हाइड्रोजन ट्रेन का सफर केवल 90 किलोमीटर का
है आने वाले समय में इस क्षेत्र में आपार संभावनाएं हैं। इस सफर को और आगे बढ़ाया
जाएगा इसके लिए अभी ट्रायल चल रही है।
बॉक्स
भारत ने दुनिया की सबसे
ताकतवर व सबसे लंबी ट्रेन की कि शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच शुरु हुई यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे
ताकतवर व सबसे लंबी ट्रेन है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का इंजन 3200 हॉर्स पावर
का इंजन है। भारत से पहले केवल दुनिया के तीन-चार ही देशों में हाइड्रोजन ट्रेन चलती है लेकिन उन
देशों में केवल तीन से चार कोच की ही ट्रेन है जबकि भारत ने 10 कोच की ट्रेन की
शुरुआत की है। इस ट्रेन की शुरुआत कर भारत ने दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन धुआं रहित तो है ही साथ ही मेक इन इंडिया का सबसे बड़ा
उदाहरण भी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें