अब होमगार्ड भी देगा शूटिंग प्रतियोगिता में टारगेट पर निशाना लगाने का मौका
नरेंद्र कुंडू जींद। होमगार्ड से हथियारों का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब आर्म्स लाइसेंस के लिए होमगार्ड की ट्रेनिंग लेने वाले आवेदक शूटिंग प्रतियोगिता में भी अपना भाग्य आजमा सकेंगे। योजना को अमल में लाने के लिए गृहरक्षी विभाग के डीआईजी ने सभी जिला कमांडेंटों को पत्र लिखकर यह आदेश जारी कर दिए हैं। जिला कमांडेंटों को मिले आदेशों के अनुसार अब गृहरक्षी विभाग द्वारा हर वर्ष जिला व राज्य स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा। सिर्फ हथियार का शौक पूरा करने या पीएसओ की नौकरी में भाग्य आजमाने के लिए होमगार्ड से हथियारों का प्रशिक्षण लेने वाले आवेदक भीअब शूटिंग प्रतियोगिता में अपना निशाना लगा सकेंगे। इसके लिए गृहरक्षी विभाग ने सीविलयन राइफल ट्रेनिंग स्कीम (सीआरटीएस) के नियमों में परिवर्तन करते हुए यह निर्णय लिया है। गृहरक्षी विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय से अब प्रशिक्षण के लिए आने वाले आवेदकों को भी शूटिंग प्रतिय...