संदेश

देश के कृषि वैज्ञानिकों को कीट ज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे 'म्हारे किसान'

चित्र
एनसीआईपीएम द्वारा दिल्ली में आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे देशभर के कृषि वैज्ञानिक एनसीआईपीएम ने सेमिनार में शामिल होने के लिए जींद के किसान को किया आमंत्रित नरेंद्र कुंडू जींद। जिले के कीटाचार्य किसान देश के कृषि वैज्ञानिकों को कीट ज्ञान की मुहिम से रूबरू करवाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र (एनसीआईपीएम) द्वारा दिल्ली में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश के कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ जिले के कीटाचार्य किसानों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पुषा परिसर में चल रहे इस सेमिनार में कीटाचार्य किसान कृषि वैज्ञानिकों के सामने कीटों पर किए गए अपने शोध को प्रस्तुत करेंगे और फसल में मौजूद मांसाहारी व शाकाहारी कीटों के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। ताकि कीट ज्ञान की इस मुहिम को पूरे देश में फैलाकर थाली को जहरमुक्त बनाया जा सके। एनसीआईपीएम द्वारा दिल्ली में 26 फरवरी से 18 मार्च तक 20 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान एनसीआईपीएम की टी

महापंचापयत में खापों ने किया किसान-कीट विवाद के समझौते का प्रयास

चित्र
खाप का सरकार से आह्वान, डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से बनाई जाए नई कृषि नीति  निडाना गांव में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत कीटों ने खाप चौधरियों से लगाई न्याय की गुहार  महापंचायत में कीटों ने दी किसानों खुली चुनौति, उन्हें मारकर नहीं जीत पाएंगे किसान कीटाचार्य किसानों ने खाप चौधरियों के सामने रखा कीटों का दर्द हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज एसएन अग्रवाल ने भी की खाप महापंचायत में शिरकत नरेंद्र कुंडू  जींद। जिले के निडाना गांव में शुक्रवार को आयोजित हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खाप चौधरियों ने अनोखे एवं अद्भूत मामले किसान व कीट विवाद की सुनवाई की। खाप महापंचायत में कीटाचार्य किसानों ने बेजुबान कीटों पैरवी की। लगभग तीन घंटे चली महापंचायत में खाप चौधरियों व न्यायिक कमेटी के सदस्यों ने कीटाचार्य किसानों से सवाल जवाब किए। इसके बाद न्यायिक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर खाप प्रतिनिधियों को सौंपी। खाप प्रतिनिधियों ने मामले की गहनता से सुनवाई करने तथा न्यायिक कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद मंच से आह्वान किया कि खाप पंचायत डॉ. सुरेंद्र दलाल के नाम से नई कृषि नीति ब

न्यायिक कमेटी के मार्गदर्शन में किसान-कीट विवाद सुलझाएगी खाप पंचायत

खाप पंचायतों के इतिहास में पहली बार बनाई जाएगी न्यायिक कमेटी 20 को निडाना में होगा अनोखी एवं अदभूत खाप महापंचायत का आयोजन नरेंद्र कुंडू  जींद। फतवे जारी करने के नाम से जानी-जाने वाली खाप पंचायतें 20 फरवरी को निडाना में आयोजित होने वाली अनोखी एवं अदभूत महापंचायत में न्यायिक कमेटी के मार्गदर्शन में किसान व कीट के विवाद को सुलझाएंगी। खाप पंचायतों के इतिहास में यह पहली बार होगा कि जब किसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत में अलग से एक न्यायिक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस न्यायिक कमेटी का चेयरमैन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति न्यायधीश एसएन अग्रवाल को बनाया जाएगा और कृषि वैज्ञानिक तथा खाद्य विशेषज्ञ को भी इस न्यायिक कमेटी में शामिल किया जाएगा। यह न्यायिक कमेटी अपनी रिपोर्ट महापंचायत को सौंपेगी, इसके बाद महापंचायत अपना फैसला सुनाएगी। निडाना गांव में 20 फरवरी को होने वाली अनोखी सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।   यह है पूरा मामला  डॉ. सुरेंद्र दलाल कीट साक्षरता मिशन से जुड़े कीटाचार्य किसानों ने जून 2012 में खाप प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर

लोगों के झगड़े निपटाने वाली खाप सुनेंगी बेजुबानों का दर्द

चित्र
20 को निडाना में खाप महापंचायत में निपटाया जाएगा किसानों व कीटों का विवाद खाप पंचायत में कृषि वैज्ञानिक व सेवानिवृत्त न्यायधीशों को भी किया जाएगा आमंत्रित नरेंद्र कुंडू जींद। लोगों के आपसी विवाद सुलझाने के लिए पहचानी जाने वाली उत्तर भारत की खाप पंचायतें अब किसानों और कीटों के बीच पिछले लगभग चार दशकों से चले आ रही लड़ाई में समझौता करवाने की पहल करेंगी। इसके लिए आगामी 20 फरवरी को खाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जींद-गोहाना मार्ग पर निडाना गांव के पास स्थित डैफोडिल्स स्कूल में आयोजित होने वाली खाप महापंचायत में उत्तर भारत की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक तथा सेवानिवृत्ति न्यायधीशों को भी शामिल किया जाएगा। इस खाप महापंचायत में शामिल होने वाले खापों के चौधरी पंचायत में बेजुबान कीटों और किसानों का दर्द सुनेंगे। खाप पंचायत के माध्यम से वैज्ञानिक तथा सामाजिक दृष्टिकोण से किसानों और कीटों के इस विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जाएगा। ताकि इस लड़ाई में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हर रोज काल का ग्रास बन रहे किसानों व ब

'कांधै ऊपर जहर की टंकी मेरै कसूती रड़कै हो'

चित्र
जहर मुक्त थाली विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित नरेंद्र कुंडू जींद। कीट साक्षरता मिशन द्वारा बुधवार को शहर के रोहतक रोड स्थित किसान कृषि प्रशिक्षण केंद्र (हमेटी) में जहरमुक्त थाली विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें निडाना में चलाई गई कीट साक्षरता के परिणामों पर भी चर्चा की गई। कीट साक्षरता का हिस्सा रही निडाना, रधाना व ललितखेड़ा गांव की महिलाओं ने बताया कि अमर उजाला का सहयोग मिलने से उनके अभियान को मजबूती मिली है। इस दौरान महिलाओं ने कीटों पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किए, जिसमें 'कांधै ऊपर जहर की टंकी मेरै कसूती रड़कै हो' के माध्यम से कीटनाशकों के प्रयोग से शरीर और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। गीत के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार कीटनाशकों के कारोबारियों का धंधा जम रहा है और किसान बर्बाद हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों और कृषि वैज्ञानिकों ने कीट गीत की सराहना की। सेमिनार में हरियाणा किसान आयोग के मैंबर सचिव डॉ. आरएस दलाल, चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार (एचएयू) से डायरेक्टर रिसर्च डॉ. एसएस सिवाच, जींद के एसड

भाजपा के मंत्रियों को पसंद आया 'म्हारे किसानों का कीट ज्ञान'

चित्र
केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री ने कीटाचार्य किसानों से मांगा कीट ज्ञान का प्रस्ताव दिल्ली में मुरली मनोहर जोशी के आवास पर भाजपा नेताओं के साथ हुई किसानों की मीटिंग नरेंद्र कुंडू  जींद। थाली को जहरमुक्त बनाने के लिए जिले में चल रही कीट ज्ञान की मुहिम को देशभर में फैलाने के लिए अब भाजपा सरकार इस पर मंथन करेगी। भाजपा के मंत्रियों को म्हारे किसानों का यह कीट ज्ञान पसंद आ गया है। कीट ज्ञान की इस मुहिम को देश में कैसे फैलाया जाए और किसानों को इससे क्या फायदा होगा इस विषय पर केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री संजीव बाल्याण ने कीटाचार्य किसानों से एक प्रस्ताव मांगा है। कीटाचार्य किसानों द्वारा जल्द ही एक प्रस्ताव तैयार कर कृषि मंत्री को भेजा जाएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी द्वारा दिल्ली के राय सिन्हा रोड पर स्थित अपने निवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री संजीव बाल्याण, केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के केंद्रीय एवं किसान नेता नरेश सिरोही तथा कई अन्य बुद्धिजीवी लोगों को बुलाया गया

भारत में ऑर्गेनिक उत्पाद की नहीं कोई प्रमाणिकता

चित्र
अमेरिका में ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए सरकार से लेना पड़ता है प्रमाण पत्र नरेंद्र कुंडू जींद। अमेरिका की केलिफोरनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधार्थी हैली तथा निकोलस ने कहा कि भारत में ऑर्गेनिक उत्पाद की प्रमाणिकता के लिए बिक्री केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अमेरिका में प्रत्येक बिक्री केंद्र पर ओर्गेनिक उत्पाद की प्रमाणिकता के लिए मशीनों की व्यवस्था होती है। मशीन में ओर्गेनिक उत्पाद की जांच के बाद ही उसे प्रमाणित किया जाता है लेकिन भारत में बिक्री केंद्रों पर यह व्यवस्था नहीं होने के कारण ओर्गेनिक उत्पादों की गुणवत्ता पर संदेह बना रहता है। लोग ओर्गेनिक के नाम पर मिलावटी या रासायनिक उत्पादों को भी बेच देते हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग पर शोध के लिए जींद पहुंचे शोधार्थी शनिवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शोधर्थी हेली तथा निकोलस ने कहा कि अमेरिका में ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए सरकार से प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। बिना प्रमाण पत्र के किसान ऑर्गेनिक खेती नहीं कर सकता। इसी के चलते भारत की बजाए अमेरिका में ऑर्गेनिक उत्पाद थोड़े महंगे हैं। अमेरिका में ऑर्गेेनिक उत्पादों