संदेश

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में रखा कदम : धर्मपाल प्रजापत

चित्र
उनके पिता पूर्व मंत्री परमानंद की मेहनत से जींद में खुला था मिनी जू व जेबीटी प्रशिक्षण केंद्र जींद विधानसभा में पूर्व मंत्री परमानंद के बाद कंडेला खाप से आज तक नहीं बन पाया कोई विधायक   नरेंद्र कुंडू   जींद, 15 सितम्बर : प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मैदान में उतर कर कसरत शुरु कर दी है। राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले जींद जिले के जींद विधानसभा से जन नायक जनता पार्टी (जजपा) ने पिछड़ा वर्ग पर अपना दाव खेला है। जजपा ने पूर्व मंत्री परमानंद के बेटे इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत को अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है। इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत का कहना है कि उन्हें यह टिकट मिलना उनके पिता की स्वच्छ राजनीतिक छवि तथा उनकी मेहनत व पार्टी के प्रति वफादारी का परिणाम है। अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वह राजनीति में आए हैं। धर्मपाल प्रजापत ने बताया कि उनके पिता के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के साथ घनिष्ठ संबंध थे और 1987 में उनके पिता परमानंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता मांगेराम गुप्ता को 8102 मतों से पराजित कर

पूरी दुनिया में जाएगी जुलाना के चुनाव नतीजों की गूंज : दीपेंद्र हुड्डा

चित्र
पिछले 10 साल से खेलों का विकास रुक गया : विनेश फोगाट कहा, जब महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही थी और पुलिस सड़कों पर घसीट रही थी, तब भूपेन्द्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस पार्टी ने खुलकर साथ दिया   नरेंद्र कुंडू   जींद, 11 सितम्बर : सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन दाखिल कराने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विनेश फोगाट को भारी मतों के अंतर से जिताने की अपील करते हुए कहा कि पूरे देश की नजर हरियाणा के साथ ही खास तौर पर जुलाना विधानसभा के नतीजे पर रहेगी। उन्होंने जुलाना की जनता से अपील करी कि यहां का नतीजा ऐसा आये कि उसकी गूंज पूरी दुनिया में जाए और लोग कहें कि जुलाना ने न्याय किया है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने जीवन में मेहनत और संघर्ष किया है। किसी भी खिलाड़ी के लिये सरकार और सिस्टम से टकराना आसान नहीं होता। जब दुनिया के सारे खिलाड़ी मैट पर प्रैक्टिस कर रहे थे तब विनेश फोगाट खिलाड़ी बेटियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही थी और बेटियों को न्याय दिलाने के लिये अपना कैरियर

सफीदों में आईएमटी बनाकर देंगे 50 हजार से ज्यादा रोजगार : सुभाष गांगोली

चित्र
सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने भरा नामांकन कांग्रेस की सरकार बनते ही गुंडागर्दी खत्म होगी और बदमाशों को हरियाणा छोड़ना पड़ेगा : सतपाल ब्रह्मचारी नरेंद्र कुंडू   जींद, 10 सितम्बर : सफीदों से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने मंगलवार को दमखम के साथ अपना नामांकन दाखिल करवाया। उनके साथ सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, इसरना से निवर्तमान विधायक बलबीर वाल्मीकि सहित हलके के हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे। नामांकन भरने से पहले सफीदों की अनाज मंडी में जनसभा का आयोजन किया गया। सफीदों कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज भाजपा से हर वर्ग का मोह भंग हो चुका है। हर वर्ग परेशान है। आने वाला समय कांगे्रस का है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही फिर से लोगों को जनसुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सरकार आते ही सफीदों में आईएमटी बनवाने का काम करेंगे जिससे हलके में बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी। आईएमटी आने से 50 हजार से ज्यादा युवाओं कोरोजगार मिलेगा। कांगे्रस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। हर किसी को मान-सम्मान देती

कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चित्र
- जींद की ऐतिहासिक धरती पर हुई जन आशीर्वाद रैली में गरजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा को 85 से ज्यादा सीट जिताकर जनता चंडीगढ़ भेजेगी - रामकुमार गौतम, अनूप धानक, जोगीराम सिहाग, शक्ति रानी शर्मा भाजपा में शामिल हुए सवेरा न्यूज/नरेंद्र   जींद, 1 सितम्बर : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में जन आशीर्वाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है। झूठे वादे करके कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनाई और तीनों राज्यों का हाल सब के सामने है। हिमाचल प्रदेश की तो हालत ये हो चुकी है कि वहां के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं विकास के लिए पैसा नहीं है, मंत्रियों की सेलरी से लेने पड़ेंगे। इसी तरह हरियाणा में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठे वादे करके, जनता को बरगलाकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। हुड्डा को जनता और हरियाणा की सेवा से कोई मतलब नहीं है। ये लोग जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि प्रदेश को लूटने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रहे। 5 तारीख को प्रदेश की जनता

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक बार फिर खाप पंचायतों ने भरी हुंकार

चित्र
बिनैन खाप प्रधान रघबीर नैन के नेतृत्व में 51 सदस्यीय कमेटी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ेगी लड़ाई जींद जिले के नरवाना के गांव दनौदा स्थित सर्वजातीय बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे से 28 जुलाई को एक बार फिर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खाप पंचायतों ने हुंकार भरी। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए उत्तरी भारत की सर्व खापों का महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन में उत्तर भारत के लगभग 300 खापों के प्रतिनिधियों समेत आस-पास की खापों से 10 हजार लोग शामिल हुए। महासम्मेलन का संचालन पूर्व प्रधान स्व. नफे सिंह नैन के पुत्र ईश्वर नैन व मास्टर मेहर सिंह ने संयुक्त रुप से किया। सर्वप्रथम सर्व खाप प्रतिनिधियों ने सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए बिनैन खाप प्रधान रघबीर नैन को चुना, जिसकी घोषणा झज्जर जिले की देशवाल खाप प्रधान 92 वर्षीय उमेद सिंह देशवाल ने की। उसके बाद अध्यक्ष रघबीर नैन ने समाज को नई दिशा देने के लिए द्रोणाचार्य की तपोभूमि दनौदा में आए सर्वजाति सर्वधर्म सम्मेलन में मौजूद सभी सर्व खाप प्रतिनिधियों व आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महासम्मेलन में उठाए जाने वाले सामाजिक मुद्दों प्रेम विवाह, ल

सेवा भारती संस्था समाज के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है : डॉ. सुरेंद्र पाल

चित्र
 पानीपत की गीता कालोनी में राजमाता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर का सेवा भारती ने किया शुभारंभ पानीपत। सेवा भारती हरियाणा द्वारा पानीपत की गीता कॉलोनी में 28 जुलाई को राजमाता जीजाबाई बालिका आवासीय परिसर का शुभारंभ किया गया। परिसर का उद्घाटन विकास, पंचायत व सहकारिता राज्य मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी गोपाल तायल ने की,  मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल ने शिरकत की। जबकि शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज, उद्योगपति, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी पॉलीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रात प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवा भारती संस्था समाज के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है। भारत में जिस भी जीव में आत्मा है, संस्था उसकी सेवा करती है और ऐसे में मनुष्य की सेवा का भाव तो आना निश्चित है। बस सेवा करने का उद्देश्य ‘सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे संतु निरामया के भाव से होना चाहिए’। हरियाणा के विकास, पंचायत व सहक

बेटियां सौदे की वस्तु नहीं होती......

चित्र
विनोद सिंगरोहा सरपंच, ढिगाना 9466550498 दिलीप सिंह गांव का एक साधारण किसान था, जिसके दो लडक़े थे। बड़े लडक़े का नाम सुरेश व छोटे लडक़े का नाम संदीप था। बड़े लडक़े की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी जबकि छोटे लडक़े संदीप की पढ़ाई पूरी होने को थी। बड़े लडक़े सुरेश का प्रेम प्रसंग अपने ही दूसरी जाति की लडक़ी से चल रहा था। उस लडक़ी का नाम रीना (काल्पनिक) था। मगर दोनों ही अपने-अपने घर वालों से शादी की बात कहने से डरते थे। दोनों ही इस बात को बखूबी जानते थे कि अलग-अलग जातियां होने के कारण घर वाले इस बात की इजाजत बिल्कुल नहीं देंगे। एक दिन सुरेश हिम्मत जुटाकर अपने पिता दिलीप सिंह के पास गया सुरेश-‘पिता जी मैं एक लडक़ी को पसंद करता हूं। वह बहुत अच्छी लडक़ी है। मेरे और उसके दोनों के विचार मिलते हैं’।  दिलीप सिंह-‘खानदान कैसा है और लडक़ी क्या करती है’। सुरेश-‘पिताजी खानदान अच्छा है। हम दोनों ने एक साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी की है’।  दिलीप सिंह-‘बहुत अच्छा है, भला हमें क्या अड़चन है। तुम्हारी पसंद हमारी पसंद, जब हमारा बेटा राजी है तो हमें कोई एतराज नहीं।’ सुरेश हिचकिचाते हुए :- ‘एक अड़चन है पिता जी।’ दिलीप सिंह- ‘लडक़ी दूस