दो पूर्व मंत्रियों के बेटों व एक विधायक पुत्र की प्रतिष्ठा है दाव पर
क्या इस बार मिढ़डा परिवार से अपने पिता व अपनी हार का बदला ले पाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल भी बिगाड़ सकते हैं खेल नरेंद्र कुंडू जींद, 16 सितम्बर : प्रदेश में चुनावी रण का शंखनाद हो चुका है और सभी प्रत्याशी विजयश्री प्राप्त करने के लिए जोड़-तोड़ की रणनीति बना रहे हैं। रुठों को मनाने का दौर चल रहा है। जींद विधानसभा के चुनावी मैदान में एक बार फिर विधायक पुत्रों के बीच अपने वर्चस्व को बचाने की लड़ाई जारी है। जींद विधानसभा में इस समय तीन राजघरानों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। भाजपा पार्टी ने स्व. डॉ. हरीचंद मिढ़डा के पुत्र निवर्तमान विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़डा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता के पुत्र महावीर गुप्ता पर अपना दाव खेला है। वहीं जजपा पार्टी ने पूर्व मंत्री परमानंद के पुत्र इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत को अपना टिकट दिया है। इनैलो से शिक्षाविद नरेंद्र नाथ शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं समाजसेवी प्रदीप गिल ने कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में ताल ठोंकी है। राज परिवारों के प्रत्याशी चुनाव...